नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से लगभग 48.54 लाख केंद्रीय कर्मियों और 68.71 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। डीए और डीआर की अतिरिक्त किस्त 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे दिवाली का तोहफा बताया। महंगाई की भरपाई के लिए मूल वेतन/पेंशन की मौजूदा 60 फीसदी की दर अब 63 प्रतिशत हो गई है। दिवाली से पहले पिछले तीन महीने का एरियर भी खाते में पहुंच जाएगा। इस वृद्धि से सरकारी खजाने पर सालाना 10,016.10 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय फॉर्मूले के अनुसार की गई है।
न्यूनतम बेसिक वेतन वालों को इस बढ़ोतरी से 540 रुपये ज्यादा मिलेंगे। उच्च वेतनमान वाले अधिकारी को 1,683 रुपये से 7500 रुपये तक का फायदा होगा।