Searching...
Wednesday, October 14, 2026

मतदाता बनाने के लिए 17 व 24 अक्तूबर को विशेष कैंप, प्रदेश में सभी बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, पंजीकरण के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे फॉर्म-6

मतदाता बनाने के लिए 17 व 24 अक्तूबर को विशेष कैंप, प्रदेश में सभी बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, पंजीकरण के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे फॉर्म-6

लखनऊ। प्रदेश में नए मतदाता बनाने के लिए 17 अक्तूबर और 24 अक्तूबर को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल किए जाने के लिए प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


विशेष कैंप दिवसों पर प्रदेश के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। कैंप में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध रहेंगे। आवेदन करने वाले पात्र नागरिकों को फॉर्म 6 के साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और पते से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराना जरूरी होगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहां नागरिकों को फार्म-6 भरने और मतदाता पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया में मदद की जाएगी। प्राप्त होने वाले सभी फार्मों को रिकॉर्ड में रखा जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण अधिकारियों को तत्काल ये अभिलेख उपलब्ध कराए जा सकें।

रिणवा ने बताया कि विशेष कैंपों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया का उपयोग किया जाएगा। सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को भी कैंपों की तिथियों के संबंध में सूचित किया जाएगा।

कैंपों के चयनित फोटो व वीडियो जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट व आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किए जाएंगे।

अभियान की निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी स्वयं और उप जिला निर्वाचन अधिकारी बूथों की निगरानी करेंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों का भ्रमण करेंगे। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी विशेष कैंप दिवसों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।


आयोग ने की मतदाता बनने की अपील

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 17 एवं 24 अक्टूबर, 2026 को अपने मतदेय स्थल पर आयोजित विशेष कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें। यदि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है और वे निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, तो फार्म-6 भरकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स