Searching...
Monday, October 12, 2026

अब 60 साल की उम्र तक काम करेंगे आउटसोर्स बिजली कर्मी, हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों को दोबारा मिलेगा काम, पावर कार्पोरेशन ने लिया फैसला

अब 60 साल की उम्र तक काम करेंगे आउटसोर्स बिजली कर्मी, हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों को दोबारा मिलेगा काम, पावर कार्पोरेशन ने लिया फैसला


लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मी अब 60 वर्ष की उम्र तक काम कर सकेंगे। अभी सिर्फ 55 वर्ष तक काम पर रखा जाता था। इसी तरह जिन कर्मियों को हटा दिया गया है, उन्हें भी दोबारा काम पर रखा जाएगा। यह फैसला छह अक्तूबर को पावर कार्पोरेशन अध्यक्ष की मौजूदगी में हुई बैठक में लिया गया है। इस फैसले से करीब 50 हजार से अधिक कर्मियों को फायदा मिलेगा।


ऊर्जा निगमों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेक कॉरपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद की अध्यक्षता में छह अक्तूबर को बैठक हुई। इसमें उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों एवं निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में तय किया गया कि आउटसोर्स कर्मियों को 60 वर्ष की आयु तक कार्य का अवसर दिया जाएगा। कर्मियों को पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर से स्वास्थ्य एवं फिटनेस का प्रमाणपत्र देना होगा। वे संबंधित आउटसोर्स एजेंसी को यह प्रमाण पत्र देंगे।

इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को लिखित रूप में यह घोषणा देनी होगी कि वे कार्य करने में सक्षम एवं इच्छुक हैं। एजेंसी द्वारा कॉरपोरेशन को ऐसे कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध कराए जाने के बाद उन्हें कार्य पर इस निर्णय के अनुरूप संबंधित आउटसोर्स एजेंसियों के साथ होने वाले अनुबंधों में आवश्यक संशोधन भी किए जाएंगे।


हटाए गए कर्मियों को भी रखा जाएगा 
प्रबंधन ने पूर्व में हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों को पुनः कार्य पर रखने के संबंध में भी निर्णय लिया। इसके अंतर्गत उन्हीं कर्मचारियों को वापस कार्य पर रखने पर विचार किया जाएगा, जिनके विरुद्ध पूर्व कार्यकाल में कर्तव्य पालन में शिथिलता, उपभोक्ताओं से गलत व्यवहार, अनुशासनहीनता, बिजली चोरी में संलिप्तता, धन उगाही, अनुचित आचरण अथवा बिलिंग संबंधी कदाचार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई हो। संबंधित कर्मचारी को पुनः कार्य पर रखने से पहले डिस्कॉम द्वारा उसके पूर्व कार्यकाल के अभिलेखों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पात्र कर्मचारियों को अवसर देने के साथ-साथ कार्य की गुणवत्ता, अनुशासन और उपभोक्ता सेवाओं के मानकों को बनाए रखना है।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स