Searching...
Sunday, October 4, 2026

बच्चों की देखभाल को पिता को भी मिल सकती है छुट्टी, सरकारी कर्मियों के लिए मौजूदा 730 दिनों की सीसीएल को दोनों कामकाजी अभिभावकों के बीच 365- 365 दिनों में बांटने की सिफारिश

बच्चों की देखभाल को पिता को भी मिल सकती है छुट्टी, सरकारी कर्मियों के लिए मौजूदा 730 दिनों की सीसीएल को दोनों कामकाजी अभिभावकों के बीच 365- 365 दिनों में बांटने की सिफारिश 

पुरुष कर्मियों को भी बच्चों की देखभाल के लिए अवकाश या चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) देने और सवेतन पितृत्व अवकाश (पेड पैटर्निटी लीव) देने की सिफारिश

तीसरे बच्चे के लिए भी चरणबद्ध व्यवस्था के तहत सीसीएल का का लाभ मिले


नई दिल्ली :  अगर आप प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और कार्यालय के कार्य के कारण बच्चे की देखभाल के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं तो आपकी यह समस्या आने वाले दिनों में दूर हो सकती है। दरअसल, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने प्राइवेट क्षेत्र के पुरुष कर्मियों को भी बच्चों की देखभाल के लिए अवकाश या चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) देने और सवेतन पितृत्व अवकाश (पेड पैटर्निटी लीव) देने की सिफारिश की है। आयोग ने वर्ष 2030 तक पांच लाख क्रेच सीटें तैयार करने का भी प्रस्ताव दिया है। क्रेच बाल देखभाल केंद्र होता है जहां कामकाजी माता-पिता के छोटे बच्चों की दिनभर देखभाल की जाती है।


एनसीडब्ल्यू ने मातृत्व और बच्चों की देखभाल से जुड़े नियमों में बदलाव के लिए केंद्र से 37 सिफारिशें की हैं। इन सिफारिशों मातृत्व लाभ, सीसीएल, पितृत्व अवकाश, बच्चों की देखभाल से जुड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर, नर्सिंग और स्तनपान में मदद, प्राइवेट सेक्टर में कवरेज और कार्यस्थल पर भेदभाव जैसे मुद्दे शामिल हैं।

नई दिल्ली में मई में 'मातृत्व और बच्चों की देखभाल से जुड़े कानूनों पर राष्ट्रीय परामर्श' के दौरान चर्चाओं के आधार पर सिफारिशें की गई हैं। आयोग ने अपनी रिपोर्ट कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को भेजी है। 


आयोग की प्रमुख सिफारिशें

बच्चों को दूध पिलाने वाली कामकाजी माताओं के लिए मौजूदा नर्सिंग ब्रेक को 15 मिनट से बढ़ाकर 30 मिनट किया जाए। कार्यालयों में अलग लैक्टेशन रूम बनाया जाए और इन नियमों के पालन की निगरानी मजबूत की जाए

सीसीएल के लिए लागू दो-बच्चे की सीमा पर पुनर्विचार हो। तीसरे बच्चे के लिए भी चरणबद्ध व्यवस्था के तहत सीसीएल का का लाभ मिले। सीसीएल और मातृत्व लाभ से जुड़े राज्य-स्तरीय नियमों में एकरूपता लाने पर ज़ोर

सरकारी कर्मियों के लिए मौजूदा 730 दिनों की सीसीएल को दोनों कामकाजी अभिभावकों के बीच 365- 365 दिनों में बांटा जाए यानी यानी केवल मां को 730 दिनों छुट्टी देने के बजाय माता पिता को एक एक साल का अवकाश मिले।

प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए भी सीसीएल की सुविधा को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाए। इसकी शुरुआत बड़े उद्योगों से हो और बाद में इसमें मध्यम और छोटे उद्यमों को भी शामिल किया जाए।

प्राइवेट और असंगठित सेक्टर में वेतन के साथ अनिवार्य पितृत्व अवकाश मिले। इसके लिए सभी क्षेत्र में एक समान नियम हो। असंगठित, गिग और प्लेटफार्म वर्कर्स को भी मातृत्व और बच्चों की देखभाल से जुड़े लाभ मिलें।

माता-पिता के बीच साझा की जा सकने वाली फ्लेक्सिबल पैरेंटल लीव व्यवस्था अपनाने का सुझाव दिया गया है। यह माता-पिता को मिलने वाले अवकाश की ऐसी व्यवस्था है, जो उन्हें एकमुश्त छुट्टियों के बजाय अपनी सुविधानुसार छुट्टी लेने की आजादी देता है।

गोद लेने वाली और सरोगेसी से मां बनने वाली माताओं को समान तरीके से मातृत्व लाभ मिले। गोद लेने वाली माताओं के लिए छुट्टी 12 हफ़्ते से बढ़ाकर 26 हफ्ते किया जाए।

मातृत्व या बच्चों की देखभाल के कारण महिलाओं के करियर पर नकारात्मक असर न हो। भर्ती, प्रमोशन, वेतन और पेंशन में होने वाले संभावित भेदभाव को रोकने के लिए कदम उठाए जाएं।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स