Searching...
Sunday, October 18, 2026

दीपावली में राज्य कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और डीए, आउटसोर्स कर्मियों को भी बढ़े वेतन का आदेश जल्द

दीपावली में राज्य कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और डीए, आउटसोर्स कर्मियों को भी बढ़े वेतन का आदेश जल्द

17 अक्टूबर 2026
लखनऊ । राज्य कर्मियों को दीपावली के पहले बोनस मिल जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत भत्ता (डीआरए) भी नवंबर में मिलने वाले वेतन के साथ ही आने की भी उम्मीद है। महानवमी और दशहरा की छुट्टियों के बाद इस संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं।

वित्त विभाग कर्मचारियों को बोनस और डीए-डीआरए देने की तैयारी कर रहा है। प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे मंत्रालय की घोषणा के बाद अब राज्य कर्मचारियों को भी उम्मीद है कि प्रक्रिया में तेजी आएगी। सूत्र बताते हैं कि बोनस की रकम 3400 से 7000 रुपये के बीच होगी। बोनस का लाभ आरजपत्रित कर्मचारियों को दिया जाता है। बोनस की रकम वेतन के साथ नहीं आती है, बल्कि यह अलग से खातों में भेजी जाती है। कर्मचारी मान रहे हैं कि बोनस के साथ ही डीए व डीआरए के भी आदेश होंगे। डीए व डीआरए तीन प्रतिशत मिलने की उम्मीद है।

आउटसोर्स कर्मियों को भी बढ़े वेतन का आदेश जल्द

आउटसोर्स कर्मचारियों को बढ़ी हुई तनख्वाह नवंबर में मिलने वाले वेतन में मिलेगी। यह वेतन अक्तूबर माह के लिए उन्हें दिया जाएगा। आउटसोर्स निगम इस संबंध में छुट्टियां खत्म होने के बाद ही औपचारिक आदेश जल्द जारी करेगा। तकरीबन चार लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।



दीपावली से पहले राज्यकर्मियों को बोनस और महंगाई भत्ता, वित्त विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

4 अक्टूबर 2026
लखनऊ । दीपावली के पहले योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को बढ़ा डीए (महंगाई भत्ता) और बोनस देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए वित्त विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।


सूत्रों के मुताबिक दीपावली से पहले 3400 से 7000 रुपये तक के बोनस का ऐलान किया जा सकता है। बोनस का लाभ अराजपत्रित कर्मचारियों को दिया जाता है। वहीं, वित्त विभाग सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता व महंगाई राहत भी देने की तैयारी कर रहा है।

 यह बढ़ोतरी जुलाई से लागू होगी। इससे पहले के 12 लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों और 6 लाख से अधिक पेंशनरों को लाभ मिलेगा। वहीं, राज्य सरकार राज्य के 2.70 लाख उम्मीद जताई जा रही है कि कर्मचारियों को सितंबर से बढ़ी दर पर मानदेय दिया जाएगा। ऐसे में अक्तूबर का बढ़ा वेतन, जो नवंबर में कर्मचारियों को दिया जाएगा, उसमें सितंबर को एरियर भी हो सकता है। श्रेणी एक के कर्मचारियों को 40 हजार, श्रेणी दो के कर्मचारियों को 25 हजार, श्रेणी तीन के आउटसोर्स कर्मचारियों को 22 हजार और श्रेणी चार के कर्मचारियों को 20 हजार रुपये मिलने लगेगा।


संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स