Searching...
Wednesday, October 21, 2026

रिश्वत मांगने के आरोप की जांच के लिए पूर्व मंजूरी लेना जरूरी नहीं: सुप्रीम कोर्ट

रिश्वत मांगने के आरोप की जांच के लिए पूर्व मंजूरी लेना जरूरी नहीं: सुप्रीम कोर्ट

भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 17ए का संरक्षण नहीं मिलेगा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी लोकसेवक पर रिश्वत मांगने का आरोप होने पर जांच शुरू करने के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पूर्व मंजूरी लेना जरूरी नहीं है, क्योंकि यह कृत्य सरकारी कर्तव्यों के निर्वहन से जुड़ा नहीं है। कोर्ट ने यह टिप्पणी राजस्थान पुलिस के - कांस्टेबल तेजाराम की अपील खारिज करते हुए की। कांस्टेबल ने भ्रष्टाचार मामले में आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी।


जस्टिस एसवी भट्टी व जस्टिस -एनवी अंजारिया की पीठ ने 16 अक्तूबर -को दिए फैसले में राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा। हाईकोर्ट ने कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत आरोप तय करने के आदेश में हस्तक्षेप से इन्कार कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धारा 17ए को हर मामले में लागू नहीं किया जा सकता। कानून का उद्देश्य लोकसेवकों को उनके आधिकारिक कार्यों से जुड़े फैसलों के कारण गैर-जरूरी अभियोजन से बचाना है, न कि रिश्वतखोरी जैसे अपराधों को संरक्षण देना।

यह है मामला : तेजाराम सिरोही में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में तैनात था। सहकर्मी कांस्टेबल देवेंद्र कुमार ने 22 अप्रैल, 2021 को ईमेल से शिकायत की थी कि तेजाराम ने पुलिस अधीक्षक की ओर से डेढ़ लाख की मांग की। शिकायत के बाद 4 जून, 2021 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7ए और भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। तेजाराम को एक सितंबर, 2021 को गिरफ्तार किया गया। 

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स