Searching...
Thursday, October 15, 2026

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस का ऐलान, 11.41 लाख कर्मचारियों को अधिकतम ₹17,951 का मिलेगा लाभ, कैलकुलेशन से समझें कितना मिलेगा बोनस?

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस का ऐलान,  11.41 लाख कर्मचारियों को अधिकतम ₹17,951 का मिलेगा लाभ, कैलकुलेशन से समझें कितना मिलेगा बोनस?


केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) की मंजूरी दी है, जिससे 11.41 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

बोनस गणना ₹7,000 मासिक वेतन सीमा पर आधारित।


नई दिल्ली: दीवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने की मंजूरी दे दी (Railway Diwali Bonus 2026) है। इस फैसले से करीब 11.41 लाख पात्र कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। सरकार इस बोनस पर कुल ₹2,009.61 करोड़ खर्च करेगी। लेकिन बोनस की गणना के लिए निर्धारित वेतन सीमा और पात्रता के नियम अहम हैं। PIB के अनुसार हर पात्र रेलवे कर्मचारी को 78 दिनों के लिए अधिकतम ₹17,951 का भुगतान किया जाएगा।


₹17,951 का बोनस कैसे तय होता है?
रेलवे के PLB की गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन सीमा ₹7,000 रखी गई है। यह सीमा 2014-15 से नहीं बदली है। यानी किसी पात्र कर्मचारी का वेतन ₹7,000 से ज्यादा होने पर भी बोनस की गणना (Railway bonus) निर्धारित सीमा के आधार पर होती है। 78 दिन के बोनस के लिए अधिकतम भुगतान ₹17,951 तय है।


₹17,951 का पूरा गणित
रेलवे में बोनस का कैलकुलेशन एक खास फॉर्मूले के तहत होता है। इसमें एक महीने को औसतन 30.4 दिन माना जाता है।

एक दिन का काल्पनिक वेतन: सबसे पहले ₹7,000 (तय सीमा) को 30.4 दिनों से भाग दिया जाता है।

₹7,000 ÷ 30.4 = ₹230.26 (यानी एक दिन की सैलरी ₹230.26 बनी)।
78 दिन का कुल बोनस: अब इस एक दिन की रकम को 78 दिनों से गुणा कर दिया जाता है।

₹230.26 × 78 दिन = ₹17,951


कर्मचारियों की क्या थी मांग?
रेलवे कर्मचारी यूनियनें (जैसे IRTSA) लंबे समय से सरकार पर यह दबाव बना रही हैं कि इस ₹7,000 की पुरानी सीलिंग लिमिट को बदला जाए। कर्मचारियों का कहना है कि जब 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत न्यूनतम वेतन ही ₹18,000 है, तो बोनस की गणना ₹7,000 पर क्यों हो रही है? ऐसे में इसका कैलकुलेशन कुछ इस प्रकार होगा।

₹18,000 के आधार पर एक दिन की सैलरी: ₹592.10
78 दिन का कुल बोनस: ₹592.10 × 78 = ₹46,184


सरकार का क्या है कहना?
सरकार ने इस साल भी सीलिंग लिमिट में कोई बदलाव ना करते हुए कहा है कि हर पात्र रेलवे कर्मचारी को 78 दिनों के लिए अधिकतम 17,951 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह राशि रेलवे के अलग-अलग कैटेगरी के कर्मचारियों को दी जाएगी, जैसे कि ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप 'C' कर्मचारी। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि साल 2025-26 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने 1670 मिलियन टन का रिकॉर्ड कार्गो लोड किया और लगभग 7.41 बिलियन यात्रियों को यात्रा कराई।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स