Searching...
Sunday, October 11, 2026

यूपी में 1.20 करोड़ की पेंशन बढ़ाने की तैयारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी सैद्धांतिक सहमति, बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं व दिव्यांगजनों की पेंशन 1000 से होगी 1500 रुपये

यूपी में 1.20 करोड़ की पेंशन बढ़ाने की तैयारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी सैद्धांतिक सहमति, बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं व दिव्यांगजनों की पेंशन 1000 से होगी 1500 रुपये

प्रस्ताव नवंबर के दूसरे पखवाड़े में कैबिनेट में लाने की संभावना

लखनऊ । प्रदेश के 1.20 करोड़ से अधिक बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं व दिव्यांगजनों की पेंशन 1000 से होगी 1500 रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव नवंबर के दूसरे पखवाड़े में कैबिनेट में लाने की संभावना है। सरकार का लक्ष्य तीसरी तिमाही से बढ़ी हुई पेंशन देने का है। इसके लिए अनुपूरक बजट में धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।


प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर लाभार्थियों को हर महीने 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं उन्हें पेंशन के रूप में सालाना मिलने वाली राशि 12 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपये हो जाएगी। इस तरह प्रत्येक लाभार्थी को सालाना छह हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत दूसरी तिमाही में 67 लाख से अधिक बुजुर्गों को पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। पहली तिमाही में यह संख्या 65.60 लाख से अधिक थी। निराश्रित महिला पेंशन योजना में दूसरी तिमाही के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 42,35,911 हो गई है, जबकि पहली तिमाही में 41,37,176 महिलाओं को पेंशन मिली थी। इस तरह एक तिमाही में 98,735 महिला लाभार्थी बढ़ी हैं। दिव्यांगजन पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या भी 12 लाख से अधिक है।

बुजुर्गों को आर्थिक संबल देने के लिए प्रतिबद्धः मंत्री

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि सरकार बुजुर्गों को आर्थिक संबल देने के लिए प्रतिबद्ध है। पेंशन बढ़ने से 67 लाख से अधिक बुजुर्गों को सीधा लाभ मिलेगा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि पेंशन में बढ़ोतरी दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी। सरकार उन्हें आर्थिक सबल देने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स