लखनऊ। योगी सरकार ने महानवमी और विजयादशमी की छुट्टियों में बदलाव किया है। अब प्रदेश में 19 अक्टूबर यानी सोमवार को महानवमी की छुट्टी रहेगी। अगले दिन दशहरे पर अवकाश रहेगा। इससे पहले सरकार ने 20 अक्टूबर को महानवमी और दशहरे की एक साथ छुट्टी दी थी।
सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगाराव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 18 अक्टूबर को रविवार है। यानी प्रदेश के सरकारी दफ्तर, स्कूल, बैंक और अन्य संस्थान तीन दिन लगातार बंद रहेंगे।