Searching...
Tuesday, October 27, 2026

रजिस्ट्री के बाद स्वतः होगा नामांतरण संपत्तियों को मिलेगी यूनिक आईडी, घरौनी से अर्बन प्रॉपर्टी कार्ड तक की व्यवस्था होगी मजबूत

रजिस्ट्री के बाद स्वतः होगा नामांतरण संपत्तियों को मिलेगी यूनिक आईडी, घरौनी से अर्बन प्रॉपर्टी कार्ड तक की व्यवस्था होगी मजबूत

लखनऊ। प्रदेश में संपत्तियों की पहचान और स्वामित्व संबंधी अभिलेखों का सत्यापन आसान बनाने के लिए यूनिक प्रॉपर्टी आईडी और रजिस्ट्री के बाद स्वतः नामांतरण की व्यवस्था विकसित की जा रही है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में संपत्ति पंजीकरण के समय स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों की जांच, ऑनलाइन अभिलेख प्रमाणीकरण, साइबर तहसील और राजस्व संहिता की धारा-34 से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।


बैठक में बताया गया कि कृषि भूमि के लिए खसरा संख्या आधारित यूनिक प्रॉपर्टी आईडी उपलब्ध है, जबकि आबादी की भूमि के लिए 13 अंकों की घरौनी तैयार की जा रही है। आवास और औद्योगिक विकास विभाग भी अपने क्षेत्र की संपत्तियों की आईडी बना रहे हैं। नगर विकास विभाग के अनुसार, ई नगरसेवा पोर्टल पर 75 जिला मुख्यालयों के नगर निकायों में 34.70 लाख संपत्तियां दर्ज हो चुकी थीं। कुल 71 में से 75 नगर निकायों में आईडी सृजन होने की जानकारी दी गई। पोर्टल पर कुल 56.57 लाख संपत्तियां दर्ज हैं और उनके लिए 17 अंकों की आईडी बनाई जा रही है।


10 निकायों में अर्बन प्रॉपर्टी कार्ड
नगरीय संपत्तियों के लिए नक्शा परियोजना के तहत 10 नगर निकायों में पायलट कार्य किया जा रहा है। इनमें गोरखपुर और झांसी नगर निगम, नवाबगंज (बाराबंकी), हरदोई और चित्रकूटधाम सहित पांच निकायों में ई नगरसेवा और नक्शा, दोनों की आईडी लागू की जानी है। परियोजना का लक्ष्य 31 दिसंबर है। नक्शा के तहत प्रत्येक संपत्ति का अर्बन प्रॉपर्टी कार्ड बनेगा, जिससे वैधानिक स्वामित्व की पुष्टि में मदद मिलेगी। ई-नगरसेवा की आईडी संपत्ति कर निर्धारण और वसूली में उपयोग होती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में विक्रय अधिकार के प्रथम दृष्टया प्रमाण के लिए खतौनी और घरौनी को मान्य अभिलेख माना गया है। आवंटन पत्र, रजिस्ट्री, बैनामा और लीज डीड भी स्वामित्व के साक्ष्य हैं। स्वतः नामांतरण के लिए राजस्व विभाग कुछ गांवों, नगर विकास विभाग कम से कम एक निकाय और औद्योगिक विकास विभाग यमुना अथवा अन्य प्राधिकरण का चयन करेगा। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को चुना है।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स