Searching...
Tuesday, May 26, 2026

NPS खाते से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, हर शिकायत का हल 30 दिन में होगा

सदस्यों को राहत देने की समयसीमा घटाई जाएगी, मसौदा जारी

NPS खाते से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, हर शिकायत का हल 30 दिन में होगा


नई दिल्ली । एनपीएस खाते से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब शिकायतें सात से लेकर 30 दिन के तय वक्त में निपटाईं जाएंगी। इसके लिए पेंशन कोष नियामक (पीएफआरडीए) ने शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक तेज, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नए संशोधन प्रस्ताव जारी किए हैं।


शिकायतों के निपटारे की समयसीमा में बड़ी कटौती की गई है। एनपीएस से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित संस्था या मध्यस्थ को 30 दिन का समय मिलता है। नए प्रस्ताव में इसे घटाकर 14 दिन करने की बात कही गई है। यदि तय समय में समाधान नहीं होता है, तो शिकायत पीएफआरडीए की शिकायत प्रकोष्ठ इकाई तक पहुंच सकेगी। पीएफआरडीए के अनुसार, आखिरी बार शिकायत निपटारे की समय-सीमा में बदलाव साल 2024 की शुरुआत में किया गया था।

क्या बदलेगाः पीएफआरडीए ने शिकायतों को बंद करने और अपील दायर करने की समय-सीमा भी छोटी कर दी है। नियामक का मकसद है कि एनपीएस की शिकायतों को 7 से 30 दिनों के भीतर सुलझा लिया जाए। शिकायत बंद करने पर जवाब देने का समय 45 दिन से घटाकर 30 दिन कर दिया गया है। अपील करने के लिए मिलने वाला समय भी अब घटाकर 30 दिन कर दिया गया है। इन प्रस्तावित संशोधनों पर आम लोगों और संबंधित पक्षों से 20 जून तक सुझाव मांगे गए हैं।

सबसे बड़ा बदलाव शिकायतों की अपील व्यवस्था में होगा। मसौदे में दूसरे स्तर से 'एनपीएस ट्रस्ट' की भूमिका को हटाने का प्रस्ताव रखा है। अभी दूसरे स्तर पर शिकायत एनपीएस ट्रस्ट के पास जाती है, लेकिन नए मसौदे में अब सीधे पीएफआरडीए की शिकायत प्रकोष्ठ इकाई जिम्मेदारी संभालेगी। इससे नियामक शुरुआती स्तर पर ही सीधे तौर पर शिकायतों की निगरानी कर सकेगा और लापरवाही बरतने वाली कंपनियों पर नकेल कस सकेगा।


जवाबदेही बढ़ेगी

सभी संस्थाओं को शिकायतों के पंजीकरण, निगरानी और समाधान के लिए बेहतर डिजिटल प्रणाली विकसित करनी होगी। शिकायतों की स्थिति ग्राहक ऑनलाइन देख सकेंगे। संस्थाओं को समय-समय पर रिपोर्ट भी देनी होगी। इसके अलावा प्रत्येक संस्था को मुख्य शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त करना होगा


हर स्तर पर घटेगी समयसीमा

1️⃣ नोडल ऑफिस या मध्यस्थ
शिकायत समाधान का समय 30 दिन से घटाकर 14 दिन होगा

 2️⃣ पीएफआरडीए शिकायत प्रकोष्ठ
शिकायत समाधान के लिए 21 दिन की जगह केवल 7 दिन मिलेंगे

3️⃣ लोकपाल
शिकायत निपटारे की समयसीमा 90 दिन से घटाकर 30 दिन प्रस्तावित की गई है

4️⃣ पीएफआरडीए के नामित सदस्य
फैसले की समीक्षा का समय 60 दिन से घटाकर मात्र 15 दिन किया जा सकता है

5️⃣ शिकायत रिस्पॉन्स विंडो
इसकी समयसीमा 45 दिन से घटकर 30 दिन होगी

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स