Searching...
Sunday, May 17, 2026

पेंशनरों के बैंक खातों में CTO नहीं कर सकेंगे कोई भी बदलाव, चित्रकूट कोषागार घोटाले के बाद कोषागारों के लिए एसओपी जारी

पेंशनरों के बैंक खातों में CTO नहीं कर सकेंगे कोई भी बदलाव, चित्रकूट कोषागार घोटाले के बाद कोषागारों के लिए एसओपी जारी

पेंशनरों से संबंधित समस्त अभिलेखों की दो-तीन स्तरों पर कराई जाएगी जांच

बैंक शाखा परिवर्तन होने पर पुरानी बैंक शाखा का अनापत्ति प्रमाण लगाना अनिवार्य


लखनऊः चित्रकूट कोषागार में हुए 43.13 करोड़ रुपये के घोटाले से सबक लेते हुए वित्त विभाग ने कोषागारों के लिए पहली बार मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। घोटाले में मृत पेंशनरों के पेंशन खातों का दुरुपयोग किए जाने को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कोषाधिकारी (सीटीओ) से पेंशनरों के बैंक खातों में किसी भी प्रकार का बदलाव का अधिकार छीन लिया गया है। अब बैंक खातों में परिवर्तन के लिए मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारी सिर्फ संस्तुति कर सकेंगे। संस्तुति पर मंडलीय अपर निदेशक से अनुमोदन लेना अनिवार्य होगा। प्रदेश में लगभग 12 लाख पेंशनर हैं।


एसओपी के अनुसार पेंशनरों के बैंक खातों में परिवर्तन के लिए आवेदन के साथ नए और पुराने बैंक खातों की स्वप्रमाणित प्रति तथा बैंक शाखा परिवर्तन की स्थिति में पुरानी बैंक शाखा का अनापत्ति प्रमाण लगाना अनिवार्य किया गया है। आवेदन आने पर पटल सहायक पेंशनर के नाम व खाते का परीक्षण कर सहायक कोषाधिकारी तथा मुख्य कोषाधिकारी के पास संस्तुति के लिए भेजेगा। इनकी संस्तुति के बाद आवेदन के साथ समस्त अभिलेख ई-मेल के माध्यम से अपर निदेशक के पास अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे। अपर निदेशक का अनुमोदन मिलने के बाद ही कोई परिवर्तन किया जा सकेगा। अब तक मुख्य कोषाधिकारी के स्तर से ही परिवर्तन कर दिए जाने की व्यवस्था थी।

कोषागार निदेशक वीके सिंह ने बताया कि पहली बार कोषागारों के लिए एसओपी बनाई गई है। अब तक कोषागारों की समस्त सेवाएं समय-समय पर जारी शासनादेशों के अनुसार थीं। एसओपी में सभी शासनादेशों की व्यवस्था को स्पष्ट करते हुए शामिल किया गया है। पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), पहली बार पेंशन के भुगतान की प्रक्रिया, नियमित व पारिवारिक पेंशन तथा पेंशन अवशेष के भुगतान की प्रक्रियाएं, जीवित प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया आदि के संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश एसओपी में शामिल किए गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि चित्रकूट कोषागार में वर्ष 2018 से 2025 के बीच कई मृत पेंशनरों के बैंक खातों में हेराफेरी के माध्यम से लगभग 43.13 करोड़ रुपये का घोटाला पिछले वर्ष सितंबर में सामने आया था। पुलिस 93 पेंशनरों सहित 97 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक लगभग चार करोड़ रुपये की वसूली हुई है। पेंशन संबंधी 94 बैंक खातों को सीज किया जा चुका है।


पेंशनरों के बंद बैंक खातों को सक्रिय कराकर किया घोटाला

चित्रकूट कोषागार घोटाले में घोटालेबाजों ने कोषागार के भ्रष्ट कार्मिकों की मिलीभगत से पेंशनरों के बंद खातों को चालू कराने के साथ ही कुछ मृत पेंशनरों के बैंक खातों को दोबारा सक्रिय कराया। इन खातों में पेंशन और एरियर भुगतान के नाम पर धनराशि भेजने का खेल किया। इसमें धनराशि पेंशनर के वास्तविक खाते में न भेजकर दूसरे खाते में भेजी जाती रही। एसआइटी जांच में पकड़ में आया कि छह मृत पेंशनरों के खातों को भी सक्रिय कराकर उनमें धनराशि भेजकर घोटालेबाजों ने निकाली थी। इस घोटाले के बाद वित्त विभाग ने कई कदम उठाए हैं। घोटालों को रोकने के लिए कोषागार के साफ्टवेयर को अपग्रेड कराया जा रहा है। सभी कोषागारों की आडिट के लिए महा लेखापरीक्षक को पत्र भेजा गया है।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स