Searching...
Sunday, May 3, 2026

7 मई से 21 मई तक स्वगणना की प्रक्रिया, फिर 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण व मकानों की होगी गणना, जनगणना निदेशालय ने कसी कमर

पहली बार डिजिटल जनगणना, घर बैठे भरें स्वगणना फॉर्म

7 मई से 21 मई तक स्वगणना की प्रक्रिया, फिर 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण व मकानों की होगी गणना, जनगणना निदेशालय ने कसी कमर

दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा, जातीय जनगणना भी होगी शामिल


लखनऊ। जनगणना-2027 की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। पहली बार डिजिटल जनगणना होगी। जनगणना दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना की जाएगी। इसके पहले 15 दिनों तक स्वगणना का फॉर्म ऑनलाइन भरने की सुविधा दी जाएगी। इससे लोगों को सहूलियत होगी और समय की बचत होगी। दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा, जिसमें जातीय जनगणना भी शामिल रहेगी।

ये जानकारी शनिवार को राजकीय अभिलेखागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जनगणना निदेशक शीतल वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले 7 मई से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 21 मई तक चलेगी। इस दौरान परिवार का मुखिया se.census.gov.in पोर्टल पर अपने मोवाइल नंबर व अन्य विवरण से लॉगिन कर सकेगा। वहां मांगी गई पूरी जानकारी उन्हें भरने के बाद एक एसई आईडी मिल जाएगी। जब 22 मई से 20 जून तक फील्ड का कार्य शुरू होगा तब हर घर प्रगणक पहुंचेंगे।

प्रगणक को वह आईडी बतानी होगी, जिसके बाद वह भरे गए विवरण का सत्यापन करते हुए डाटा फीड कर देंगे। इसी के साथ प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दूसरे चरण में व्यक्तिगत गणना की जाएगी, जिसमें जाति, धर्म आदि शामिल रहेगा। 1872 के बाद ये 16वीं व आजादी के बाद 8वीं जनगणना है।


एक परिवार से भरना होगा एक फॉर्म : परिवार के सभी सदस्यों को ये फॉर्म नहीं भरना होगा। सिर्फ मुखिया फॉर्म भरेगा, जिसमें वह परिवार के सभी सदस्यों की संख्या की जानकारी देगा। हालांकि अगर एक परिवार से दो या अधिक लोग फॉर्म भर देते हैं तो जव प्रगणक घर पहुंचेंगे तो वह सत्यापन में इसका सुधार कर लेंगे। वह मुखिया के फार्म से संबंधित आईडी का ही डाटा सत्यापित कर उसको अपलोड करेंगे।


फॉर्म न भर पाएं तो भी परेशान न हों निदेशक शीतल वर्मा ने बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया उपलब्ध तो है, लेकिन अनिवार्य नहीं है। अगर कोई स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर पाता है तो प्रगणक खुद प्रक्रिया पूरी कराएंगे। ये प्रगणक की जिम्मेदारी रहेगी। बस इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। अगर आप पहले से ही ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर चुके होंगे तो प्रगणक सिर्फ चंद मिनटों में उसका सत्यापन कर प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।


संशय हो तो डायल करें 1855 : विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जनगणना संबंधी पूरी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिस किसी को कोई संशय होता है, वह वहां से जानकारी प्राप्त कर सकता है। वहीं अगर कोई कॉल पर जानकारी लेना चाहता है तो उसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां टोल फ्री नंबर 1855 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है।


सहूलियत के हिसाब से करें कार्य : निदेशक शीतल वर्मा ने बताया कि जनगणना में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। चूंकि मौसम गर्मी का है, इसलिए ट्रेनिंग सत्र में सभी को निर्देशित किया गया है कि वे जनगणना संबंधी कार्य सुबह जल्दी या फिर शाम को पूरा करें। एक महीने में एक शिक्षक को करीब 180 मकान दिए गए हैं, जो आसानी से सत्यापित किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ध्यान रखा गया है कि शिक्षकों की ड्यूटी की वजह से पढ़ाई बाधित न हो। हालांकि कार्य की समयावधि के दौरान स्कूलों में छुट्टियां होंगी।



संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स