Searching...
Wednesday, May 20, 2026

EPFO खाते की सभी जानकारी अब व्हाट्सएप पर, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जल्द जारी करेगा नंबर, पोर्टल-एप पर नहीं जाना होगा, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

EPFO खाते की सभी जानकारी अब व्हाट्सएप पर, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जल्द जारी करेगा नंबर, पोर्टल-एप पर नहीं जाना होगा, 24 घंटे मिलेगी सुविधा


नईदिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जल्द नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके तहत नौकरीपेशा लोग अब व्हाट्सएप के जरिए अपने पीएफ खाते से जुड़ी जानकारी आसानी से 24 घंटे प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद पीएफ बैलेंस, क्लेम की स्थिति और खाते से जुड़ी दूसरी जानकारी के लिए बार-बार पोर्टल या उमंग एप पर लॉगइन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


इसके लिए ईपीएफओ जल्द अपना आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर जारी करेगा। यह नंबर पूरी तरह सुरक्षित और सत्यापित होगा, जिसके आगे ग्रीन टिक दिखाई देगा। कर्मचारी अपने यूएएन से जुड़े मोबाइल नंबर से इस नंबर पर केवल "हैलो" लिखकर संदेश भेजेंगे और इसके बाद पीएफ से जुड़ी सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। यदि किसी कर्मचारी का पीएफ निकासी या आवेदन लंबित है, तो उसकी जानकारी भी सीधे व्हाट्सऐप पर मिल जाएगी। ईपीएफओ के अनुसार, आधार सत्यापन और बैंक खाते से जुड़ी समस्याओं के समाधान में भी यह सेवा मददगार होगी।

स्थानीय भाषाओं में भी सुविधा ईपीएफओ इस सेवा को केवल अंग्रेजी तक सीमित नहीं रखेगा। अलग-अलग राज्यों के कर्मचारियों को उनकी स्थानीय भाषा में जानकारी और सहायता मिलेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आसानी से इसका उपयोग कर सकें। इस सेवा की सबसे बड़ी खासियत इसका एआई आधारित चैटबॉट होगा। यह चैटबॉट 24 घंटे और सातों दिन सक्रिय रहेगा। कर्मचारी पीएफ ट्रांसफर, लंबित दावे, प्रोफाइल अपडेट, नाम या जन्मतिथि में गलती जैसी समस्याओं को लेकर सीधे चैटबॉट से मदद ले सकेंगे।


ये सुविधाएं मिलेंगी

यह सुविधा 24 घंटे मौजूद होगी और सबसे अच्छी बात यह है कि सदस्य अपनी स्थानीय भाषा में बात करके ईपीएफओ से जानकारी ले सकेंगे

व्हाट्सएप के जरिए आप अपना पीएफ बैलेंस, पिछले पांच लेनदेन और क्लेम स्थिति जैसी जरूरी चीजें बस एक क्लिक पर देख पाएंगे

जिन लोगों का आधार सत्यापन या बैंक खाते का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) अटका हुआ है, उन्हें व्हाट्सएप पर ही खास सहायता दी जाएगी

ईपीएफओ आधार सत्यापन पूरा कराने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का इस्तेमाल भी अब व्हाट्सएप के माध्यम से ही कराएगा

पीएफ से जुड़ी हर नई अपडेट और संदेश सीधे सदस्य के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए मिलेंगे


यूपीआई की मदद से रकम निकासी जल्द

श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि ईपीएफओ सदस्य जल्द ही यूपीआई के जरिये पीएफ खाते पैसा निकाल कर सीधे अपने बैंक खातों में भेज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसका परीक्षण पूरा हो चुका है। श्रम मंत्रालय ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत ईपीएफ के एक निश्चित हिस्से पर रोक रहेगी और एक बड़ा हिस्सा यूपीआई का उपयोग करके उनके बैंक खाते के माध्यम से निकाला जा सकेगा। सदस्य अपने लिंक किए गए बैंक खातों में पैसा अंतरित करने के लिए उपलब्ध पात्र ईपीएफ राशि देख सकेंगे।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स