Searching...
Wednesday, May 20, 2026

आधार कार्ड पर आया बड़ा अपडेट, अब 1 साल तक जन्मतिधि से लेकर पता तक फ्री में करवा पाएंगे सुधार

आधार कार्ड पर आया बड़ा अपडेट, अब 1 साल तक जन्मतिधि से लेकर पता तक फ्री में करवा पाएंगे सुधार

UIDAI ने आधार कार्ड में फ्री में सुधार करवाने वाली डेडलाइन को एक साल तक बढ़ाने का फैसला किया है. आइए आपको बताते हैं कि आप किस तारीख तक पोर्टल पर ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट करा सकेंगे.

भारत में आधार कार्ड का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के बड़ी खुशखबरी आई है. सरकार ने फ्री में आधार कार्ड को अपडेट करने की तारीख एक साल तक बढ़ा दी है. अब यूजर्स 14 जून 2027 तक जन्मतिधि से लेकर पता तक मुफ्त में सुधरवा सकेंगे. इसके लिए उन्हें बस myAadhaar पोर्टल पर जाना होगा. UIDAI ने कहा कि यह सुविधा केवल ऑनलाइन माध्यम यानी myAadhaar पोर्टल के जरिए ही मुफ्त उपलब्ध रहेगी. इसके तहत लोग अपने पहचान पत्र और पते से जुड़े दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करके आधार की जानकारी अपडेट कर सकते हैं.


यूआईडीएआई के मुताबिक, इस सुविधा को लोगों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन माध्यम से आधार अपडेट कर रहे हैं, जिससे प्रक्रिया आसान और तेज हुई है. UIDAI ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने कई साल पहले आधार बनवाया था और अभी तक अपने दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं, वे जल्द जरूरी डॉक्यूमेंट अपडेट कर लें. इससे आधार डेटाबेस में सही और ताजा जानकारी बनी रहेगी.


ऐप के बारे में दी जानकारी
इसके अलावा UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि पुराना mAadhaar ऐप जल्द बंद किया जाएगा. अब यूज़र्स नया Aadhaar ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. नए ऐप में सुरक्षित QR आधारित आधार शेयरिंग, बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और आसान डिजिटल एक्सेस जैसी सुविधाएं दी गई हैं. UIDAI का कहना है कि नया ऐप डिजिटल पहचान को पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा.


ऐसे ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं आधार कार्ड

सबसे पहले myAadhaar पोर्टल पर जाएं और अपने आधार नंबर व मोबाइल पर आए OTP से लॉगिन करें.

लॉगिन करने के बाद अपनी प्रोफाइल में दिख रहे नाम, पता और बाकी जानकारी को ध्यान से चेक करें.

अगर जानकारी गलत है, तो पहले उसे अपडेट करें.
अगर सारी जानकारी सही है, तो I verify that the above details are correct वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
अब ड्रॉप-डाउन मेन्यू से अपना पहचान पत्र (Identity Proof) चुनें.

चुना हुआ पहचान पत्र अपलोड करें. फाइल 2 MB से कम होनी चाहिए और JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में होनी चाहिए.

इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेन्यू से अपना एड्रेस प्रूफ (Address Proof) चुनें.

अब एड्रेस प्रूफ अपलोड करें, फिर अपनी सहमति (Consent) देकर फॉर्म सबमिट कर दें.

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स