Searching...
Friday, May 22, 2026

उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़कर 60% हुआ, मई माह के वेतन के साथ होगा देय, शासनादेश जारी

एक जनवरी से लागू होगा 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता और राहत, मई के वेतन से मिलेगा कैश, शासनादेश जारी 

राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ा, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ी, डीए और डीआर की दर 58 से बढ़कर हुई 60 प्रतिशत 

16.35 लाख कर्मी और 11.53 लाख पेंशनर्स होंगे लाभांवित

 लखनऊ : राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को दो प्रतिशत बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) दिए जाने का आदेश जारी कर दिया है। इस निर्णय से डीए और डीआर की दर 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है। बढ़ी हुई दर का लाभ 16.35 लाख राज्यकर्मियों और 11.53 लाख पेंशनरों को मिलेगा।

अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया, जिसके अनुसार बढ़ा हुआ डीए और डीआर - एक जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। इसका भुगतान मई महीने के वेतन और पेंशन के साथ किया जाएगा। इस फैसले का लाभ राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मियों, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित और पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा यूजीसी वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा।

सरकार ने जनवरी से अप्रैल तक के एरियर के भुगतान की व्यवस्था भी तय की है। अधिकारियों और कर्मचारियों की एक जनवरी से 30 अप्रैल तक की देय अवशेष धनराशि उनके भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते में जमा कराई जाएगी। जिन कर्मचारियों के पास जीपीएफ खाता नहीं है, उनकी राशि पीपीएफ में जमा होगी या राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) के रूप में दी जाएगी।

 राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से जुड़े कर्मचारियों के लिए एरियर की 10 प्रतिशत राशि उनके टियर-वन पेंशन खाते में जमा होगी। इसके अलावा राज्य सरकार अपनी ओर से 14 प्रतिशत अंशदान भी जमा करेगी। बची हुई राशि पीपीएफ या एनएससी के माध्यम से दी जाएगी। जिन कर्मचारियों की सेवा शासनादेश जारी होने से पहले समाप्त हो चुकी है या जो अगले छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उन्हें पूरी राशि नकद दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर करीब 709 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।



उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़कर 60% हुआ, मई माह के वेतन के साथ होगा देय, शासनादेश जारी

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स