प्रदेश में बकरीद का अवकाश अब 28 मई को
लखनऊ। प्रदेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर सार्वजनिक अवकाश 28 मई को होगा। शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगाराव ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया। पहले बकरीद का अवकाश 27 मई को घोषित हुआ था, लेकिन चंद्र दर्शन के आधार पर यह पर्व 28 मई को होने की वजह से संशोधित आदेश जारी किया गया है।