Searching...
Thursday, February 12, 2026

अब सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां ‘मानव संपदा’ पोर्टल से ही स्वीकृत होंगी, मुख्य सचिव का सख्त निर्देश

अब सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां ‘मानव संपदा’ पोर्टल से ही स्वीकृत होंगी, मुख्य सचिव का सख्त निर्देश


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की अवकाश स्वीकृति प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने के लिए एक बार फिर सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव एसपी गोयल द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार के सभी विभागों, कार्यालयों, स्वायत्तशासी संस्थाओं और निगमों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों के समस्त प्रकार के अवकाश की स्वीकृति केवल ‘मानव संपदा’ पोर्टल के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाए।

11 फरवरी 2026 को जारी इस पत्र में कहा गया है कि सरकारी सेवाओं से संबंधित प्रकरणों में त्वरित और पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘मानव संपदा’ पोर्टल संचालित किया जा रहा है। इसके सफल संचालन के लिए सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण अनिवार्य है। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल का उपयोग विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से किया जाए।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि कार्मिक विभाग द्वारा पूर्व में 9 दिसंबर 2025, 22 दिसंबर 2025 और 30 दिसंबर 2025 को भी इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इन निर्देशों में स्पष्ट कहा गया था कि कर्मचारियों के अवकाश संबंधी सभी आवेदन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकृत और निस्तारित किए जाएं। इसके बावजूद समीक्षा में पाया गया कि कई विभागों में इन निर्देशों का पूर्ण अनुपालन नहीं हो रहा है।

मुख्य सचिव ने इस स्थिति पर गंभीरता जताते हुए सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालयों में कर्मचारियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करें और सभी प्रकार की छुट्टियों की स्वीकृति केवल ‘मानव संपदा’ पोर्टल के जरिए ही कराएं।

सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से अवकाश प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा और कर्मचारियों की सेवा संबंधी सूचनाएं डिजिटल रूप से सुरक्षित एवं व्यवस्थित रहेंगी। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इन निर्देशों का कितनी सख्ती से पालन सुनिश्चित कर पाते हैं।


संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स