यूपी SIR अभियान के तहत 22 फरवरी को विशेष कैंप, मतदाता शामिल करा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम
लखनऊ। रविवार यानी 22 फरवरी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान दिवस घोषित किया गया है। इसके तहत सूबे के समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर 22 फरवरी को सुबह 10.30 से दोपहर बाद 1.30 बजे तक हरहाल में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान उन्हें लोगों को निःशुल्क निरीक्षण कराए जाने हेतु एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ समस्त फॉर्म को भी रखना होगा। विशेष अभियान दिवस पर समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजर अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेगें।
अधिक से अधिक फॉर्म प्रति मतदान स्थल बीएलओ एकत्रित करेगें। ताकि 18-19 आयुवर्ग के मतदाता, महिला मतदाता एवं छुटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकें। समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को निःशुल्क निरीक्षण कराए जाने के लिए एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ समस्त फॉर्म सहित पूर्वान्ह 10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण करने के बाद आवश्यकतानुसार मतदाता सूची में नाम बढ़ाए जाने के लिए फॉर्म-6 (घोषणा पत्र सहित), किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने हेतु फॉर्म-6क, मतदाता सूची से नाम अपमार्जित किए जाने हेतु फॉर्म-7 भरना होगा।
