Searching...
Sunday, February 8, 2026

8th pay commission official website launch : लॉन्च हुई 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट, मांगे मंत्रालयों और कर्मचारियों से वेतन व भत्तों पर सुझाव

8th pay commission official website launch : लॉन्च हुई 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट, मांगे मंत्रालयों और कर्मचारियों से वेतन व भत्तों पर सुझाव


सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है, 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च हो गई है. आयोग ने अब मंत्रालयों और कर्मचारियों से वेतन व भत्तों पर सुझाव मांगे हैं. इसके लिए MyGov पोर्टल पर एक प्रश्नावली जारी की गई है, जिसके जरिए आप भी अपनी राय दे सकते हैं.


8th Pay Commission: देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए लंबे समय से चल रहा इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. सरकार ने वेतन ढांचे में बदलाव और बढ़ोतरी की दिशा में एक बड़ा और ठोस कदम उठाते हुए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) की आधिकारिक वेबसाइट को लाइव कर दिया है. आयोग ने केवल वेबसाइट ही लॉन्च नहीं की है, बल्कि पारदर्शिता दिखाते हुए सीधे कर्मचारियों और स्टेकहोल्डर्स से यह पूछा है कि वे अपने वेतन ढांचे में किस तरह के बदलाव देखना चाहते हैं.


अब सीधे सरकार तक पहुंचाएं अपने मन की बात
वेतन आयोग ने अपनी कार्यप्रणाली को पूरी तरह से डिजिटल और समावेशी बनाने का फैसला किया है. आयोग ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि वह मंत्रालयों, विभागों और कर्मचारी संगठनों के साथ-साथ आम कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से भी विचार, राय और इनपुट आमंत्रित कर रहा है. इसके लिए आयोग ने ‘MyGov’ पोर्टल के साथ साझेदारी की है. इसका सीधा मतलब यह है कि अब एक सामान्य कर्मचारी भी आयोग के सामने अपनी बात रख सकता है.


आयोग का मानना है कि वेतन निर्धारण की प्रक्रिया में उन लोगों की भागीदारी सबसे अहम है, जो इससे सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं. चाहे आप सेवारत कर्मचारी हों, रिटायर्ड पेंशनर हों, या किसी यूनियन के सदस्य, आप आधिकारिक वेबसाइट (https://8cpc.gov.in/) के माध्यम से या सीधे MyGov पोर्टल पर जाकर अपनी राय दर्ज करा सकते हैं.


इन सवालों में छिपा है आपकी सैलरी का भविष्य
वेतन आयोग ने केवल सुझाव नहीं मांगे हैं, बल्कि एक व्यवस्थित प्रश्नावली तैयार की है. आयोग ने 18 महत्वपूर्ण सवाल पूछे हैं, जिनके जवाब भविष्य के वेतन ढांचे की नींव रखेंगे. यह प्रश्नावली काफी विस्तृत है और इसमें आर्थिक मुद्दों से लेकर सैलरी स्ट्रक्चर तक की बात की गई है. उदाहरण के लिए, आयोग ने पूछा है कि देश के आर्थिक विकास, महंगाई और सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय दबाव को देखते हुए वेतन आयोग को कौन सी ‘गाइडिंग फिलॉसफी’ अपनानी चाहिए.

इसके अलावा, फिटमेंट फैक्टर,जो सैलरी बढ़ोतरी का एक अहम आधार होता है,उसे क्या दर्शाना चाहिए और उसका लक्ष्य क्या होना चाहिए, इस पर भी राय मांगी गई है. सवाल यह भी है कि क्या सभी पे-स्केल के लिए इंक्रीमेंट एक जैसा होना चाहिए या अलग-अलग? यहां तक कि सेक्रेटरी स्तर के शीर्ष अधिकारियों की सैलरी तय करने के पैमाने पर भी सुझाव मांगे गए हैं. इन सवालों के जवाब देने के लिए आपके पास 16 मार्च, 2026 तक का समय है.


डिजिटल होगी पूरी प्रक्रिया
आयोग ने साफ कर दिया है कि वह फिजिकल पेपर, चिट्ठी या ईमेल पर भेजे गए सुझावों पर विचार नहीं करेगा. पूरी प्रक्रिया को सेंट्रलाइज्ड रखने के लिए सभी जवाब केवल MyGov पोर्टल के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे. हालांकि, आयोग ने यह भरोसा दिलाया है कि जवाब देने वालों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी, ताकि कर्मचारी बिना किसी डर या संकोच के अपनी बात रख सकें.

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स