Searching...
Tuesday, August 4, 2026

सरकार का एलान - यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में बदलाव की कोई योजना नहीं, यूपीएस चुनने वाले 1,18,195 कर्मचारियों को एनपीएस जैसी टैक्स छूट, ग्रेच्युटी और अन्य पेंशन लाभ मिलते रहेंगे

सरकार का एलान - यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में बदलाव की कोई योजना नहीं, यूपीएस चुनने वाले 1,18,195 कर्मचारियों को एनपीएस जैसी टैक्स छूट, ग्रेच्युटी और अन्य पेंशन लाभ मिलते रहेंगे


नई दिल्ली। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) में किसी तरह के बदलाव या इसे बंद किए जाने की आशंका से परेशान केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह राहत की खबर है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि यूपीएस में बदलाव करने या इसे बदलने का फिलहाल सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई, 2026 तक 1,18,195 कर्मचारी यूपीएस का विकल्प चुन चुके हैं। इनमें नए कर्मचारी, मौजूदा और सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हैं।


यूपीएस को 1 अप्रैल, 2025 से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक विकल्प के रूप में लागू किया गया था। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद निश्चित, महंगाई से जुड़ी और पर्याप्त पेंशन उपलब्ध कराना है। यह योजना उन कर्मचारियों और 31 मार्च, 2025 तक एनपीएस के तहत सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों के लिए भी है, जिन्होंने कम से कम 10 वर्ष की नियमित सेवा पूरी की है पात्र मृत कर्मचारियों के जीवनसाथी भी इसका लाभ ले सकते हैं। 

यूपीएस चुनने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी के साथ ही एनपीएस की तरह ही कर छूट लाभ भी दिए गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि योजना लागू हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, इसलिए सरकार ने इसकी समीक्षा फिलहाल नहीं की है।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स