प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के GPF - CPF पर 7.1 फीसदी की ब्याजदर कायम
लखनऊ। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ), अंशदायी भविष्य निधि (सीपीएफ) और उप्र अंशदायी भविष्य निधि पेंशन इंश्योरेंस फंड में जमा रकम पर एक जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा। प्रदेश सरकार ने यह दर तय कर दी है।
वित्त विभाग के सामान्य अनुभाग-2 ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए इन निधियों के अभिदाताओं की जमा रकम पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। यह दर एक जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।