Searching...
Tuesday, August 11, 2026

NPS में निवेश के चार नए विकल्प मिलेंगे, निवेशकों के लिए अब उपलब्ध होंगे 14 कोष प्रबंधक, PFRDA ने दी मंजूरी

NPS में निवेश के चार नए विकल्प मिलेंगे, निवेशकों के लिए अब उपलब्ध होंगे 14 कोष प्रबंधक, PFRDA ने दी मंजूरी


नई दिल्ली। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के निवेशकों के लिए जल्द निवेश के अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने चार नए पेंशन फंड को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही एनपीएस के तहत पेंशन फंड की कुल संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

पीएफआरडीए के मुताबिक, नए फंड मैनेजरों के आने से एनपीएस ग्राहकों के पास निवेश के लिए ज्यादा विकल्प होंगे और कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है। इसका फायदा लंबी अवधि के निवेशकों को मिल सकता है। निवेशक के पास किसी एक फंड मैनेजर पर निर्भर रहने की मजबूरी कम होगी।


वह अलग-अलग फंड मैनेजरों के प्रदर्शन, निवेश रणनीति, शुल्क और सेवा की तुलना करके फैसला कर सकता है। प्राधिकरण के अनुसार, पिछले 15 वर्षों में एनपीएस की कम जोखिम वाली योजनाओं (कंजर्वेटिव स्कीम) ने औसतन 9.2 से 9.3 प्रतिशत सालाना रिटर्न दिया है।

एनपीएस में ऐसे होता निवेशएनपीएस खाता खुलवाने के बाद सदस्य इक्विटी, सरकारी और कॉरपोरेट बॉन्ड और अन्य निवेश विकल्पों में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए उसे एक पेंशन फंड मैनेजर का चुनाव करना होता है।

इसके बाद वह खुद अपने निवेश विकल्प का चयन करता है। एनपीएस सदस्य निवेश के लिए एक्टिव या ऑटो ऑप्शन में भी चुनाव कर सकता है। एनपीएस सदस्य को कुछ शतों के साथ पेंशन फंड मैनेजर को बदलने की अनुमति भी देता है।


पेंशन फंड मैनेजर की भूमिकामौजूदा समय में 10 फंड मैनेजर अलग-अलग तरह से एनपीएस का प्रबंधन कर रहे हैं। पेंशन फंड मैनेजर का काम एनपीएस में जमा सदस्य की रकम को निवेश करना होता है। वह तय नियमों के अनुसार पैसा शेयर बाजार, सरकारी बॉन्ड, कॉरपोरेट बॉन्ड और अन्य निवेश साधनों में लगाता है। उसका उद्देश्य लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देना और निवेशकों की पेंशन राशि बढ़ाना होता है।


सदस्यों को क्या फायदा होगा

विशेषज्ञों के अनुसार, अधिक फंड मैनेजर होने से निवेशकों को बेहतर प्रदर्शन करने वाले फंड चुनने का अवसर मिलेगा। कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ने से बेहतर निवेश रणनीति, बेहतर ग्राहक सेवा और तकनीकी सुविधाएं मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। यदि कोई फंड लगातार कमजोर प्रदर्शन करता है तो निवेशक दूसरे फंड मैनेजर का विकल्प चुन सकते हैं।


नए टूल से जांच सकेंगे कंपनियों का प्रदर्शन

प्राधिकरण ने प्राइड-दिशा नाम से नया टूल शुरू किया है, जिसकी मदद से अलग-अलग पेंशन फंड के प्रदर्शन की तुलना की जा सकती है। यह तुलना सामान्य रिटर्न के बजाय निवेशक के वास्तविक निवेश पैटर्न के आधार पर करता है। अब तक एनपीएस फंड का प्रदर्शन केवल किसी तय अवधि के रिटर्न के आधार पर दिखाया जाता था, जबकि अधिकांश निवेशक हर महीने योगदान करते हैं। ऐसे में यह तरीका उनकी वास्तविक कमाई को सही तरीके से नहीं दर्शाता था।

ऐसे होगी तुलना

नए टूल में एक्सआईआरआर पद्धति का इस्तेमाल किया गया है। इसमें निवेश की राशि और हर किस्त के समय को ध्यान में रखकर वार्षिक रिटर्न की गणना की जाती है। इससे निवेशकों को यह समझने में आसानी होगी कि उनके नियमित निवेश पर अलग-अलग फंड मैनेजरों का प्रदर्शन कैसा रहा है।

रिटर्न पर ऐसे असर

विशेषज्ञों के अनुसार, फंड मैनेजर बदलने से रिटर्न की गारंटी नहीं होती, क्योंकि यह बाजार की स्थिति और निवेश रणनीति पर निर्भर करता है। हालांकि, बेहतर निवेश प्रबंधन और प्रभावी पोर्टफोलियो चयन से लंबे समय में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना बढ़ सकती है।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स