Searching...
Sunday, August 23, 2026

असांविधानिक नियम के आधार पर कर्मचारी की बर्खास्तगी शून्य, 43 साल पहले की बर्खास्तगी हाईकोर्ट ने की रद्द

असांविधानिक नियम के आधार पर कर्मचारी की बर्खास्तगी शून्य, 43 साल पहले की बर्खास्तगी हाईकोर्ट ने की रद्द 


प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि संविधान लागू होने के बाद बनाए गए किसी सेवा नियम को यदि सांविधानिक न्यायालय असांविधानिक घोषित कर देता है तो वह शुरू से ही शून्य माना जाएगा। ऐसे नियम के आधार पर की गई बर्खास्तगी को कानूनी संरक्षण नहीं दिया जा सकता।


यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की खंडपीठ ने गोरखपुर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के क्लर्क की अपील स्वीकार करते हुए दिया है। खंडपीठ ने एकल पीठ के 2004 के आदेश के साथ ही करीब 43 साल पहले 11 मार्च 1983 को जारी बर्खास्तगी आदेश को भी निरस्त कर दिया। वहीं, बैंक पर 10 हजार रुपये का हर्जाना लगाते हुए बैंक के अध्यक्ष, महाप्रबंधक, शाखा प्रबंधक को एक माह में 50 प्रतिशत पिछला वेतन व सभी परिणामी सेवानिवृत्ति लाभ देने का आदेश दिया है।

कर्मचारी की नियुक्ति 1981 में क्लर्क के पद पर हुई थी। उसे एक वर्ष की परिवीक्षा पर रखा गया था। बैंक ने 20 जुलाई 1982 को परिवीक्षा छह माह के लिए बढ़ा दी। इसके बाद 11 मार्च 1983 को सेवा संतोषजनक न होने का हवाला देते हुए संबंधित नियम के तहत उसकी सेवा समाप्त कर दी गई।

कर्मचारी ने उसी वर्ष अदालत की शरण ली। निचली अदालत ने 1985 में उसके पक्ष में फैसला दिया, लेकिन बैंक की अपील पर यह निर्णय पलट गया। बाद की अपील भी खारिज हुई। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने वर्ष 2004 में उसकी रिट याचिका खारिज कर दी। इसके खिलाफ दायर अपील पर खंडपीठ ने मामले की नए सिरे से सुनवाई की।

कोर्ट ने कहा कि कर्मचारी की अधिकतम परिवीक्षा अवधि 19 जनवरी 1983 को समाप्त हो गई थी। इसके बाद बिना किसी आदेश के सेवा जारी रहने से वह स्थायी कर्मचारी माना जाएगा। लिहाजा, 11 मार्च 1983 की कार्रवाई को स्थायी कर्मचारी की सेवा समाप्ति के रूप में देखा जाएगा।

कोर्ट ने यह भी पाया कि जिस नियम के तहत कर्मचारी को हटाया गया था, उसे हाईकोर्ट 1994 में ही असांविधानिक घोषित कर चुका था। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी सांविधानिक न्यायालय की ओर किसी नियम को असांविधानिक घोषित करने का प्रभाव केवल उस मामले के पक्षकारों तक सीमित नहीं रहता। संविधान के बाद बनाए गए और असांविधानिक घोषित नियम का अस्तित्व शुरू से ही समाप्त माना जाता है।

कोर्ट ने माना कि कर्मचारी अब करीब 70 वर्ष का है। इतने लंबे अंतराल के बाद उसे सेवा में वापस भेजना व्यावहारिक नहीं होगा। हालांकि, उसे अवैध रूप से सेवा से बाहर रखने के कारण बर्खास्तगी की तारीख से सेवानिवृत्ति तक के वेतन का 50 प्रतिशत देने का आदेश दिया। खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष, महाप्रबंधक और शाखा प्रबंधक को एक माह में 50 प्रतिशत पिछला वेतन और सभी परिणामी सेवानिवृत्ति लाभ देने का आदेश दिया। 

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स