Searching...
Saturday, January 31, 2026

अब मोबाइल ही बनेगा राशन कार्ड, कागजी कार्ड नहीं रखना पड़ेगा अंगूठा लगाने से भी छुटकारा

अब मोबाइल ही बनेगा राशन कार्ड, कागजी कार्ड नहीं रखना पड़ेगा अंगूठा लगाने से भी छुटकारा

पात्र परिवारों के मोबाइल में प्रत्येक महीने जमा हो जाएंगे डिजिटल फूड कूपन

मकसद है राशन वितरण की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी व भरोसेमंद बने, लोगों को भागदौड़ से मिलेगी मुक्ति


नई दिल्लीः मुफ्त अनाज योजना के तहत राशन लेने का तरीका अब पूरी तरह बदलने की तैयारी है। केंद्र सरकार डिजिटल फूड कूपन शुरू करने जा रही है, जिससे लोगों को राशन लेने के लिए न तो कागजी राशन कार्ड साथ रखना पड़ेगा और न ही बार-बार मशीन पर अंगूठा लगाना होगा। आने वाले समय में लाभार्थी का मोबाइल फोन करेगा। सरकार का मकसद है कि राशन वितरण की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बने, ताकि आम आदमी को लाइन में लगने एवं तकनीकी दिक्कतों से राहत मिल सके। 


 राशन कार्ड की तरह काम यह व्यवस्था भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की डिजिटल करेंसी पर आधारित होगी। इसे डिजिटल फूड कूपन कहा जा रहा है। यह पहली बार होगा जब केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा का उपयोग सीधे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किया जाएगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाले अनाज को इन कूपनों से जोड़ा जाएगा। मतलब जो अधिकार अभी राशन कार्ड से मिलते हैं, वही अब मोबाइल वालेट में मौजूद कूपन के रूप में मिलेंगे।

ऐसे काम करेगी नई व्यवस्थाः

इस नई व्यवस्था में पात्र परिवारों के मोबाइल फोन में हर महीने डिजिटल फूड कूपन जमा कर दिए जाएंगे। ये कूपन खास तरह के वालेट में रहेंगे, रहेंगे, जिन्हें केवल राशन की दुकान पर ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। लाभार्थी जब उचित मूल्य की दुकान पर जाएगा तो दुकानदार के पास लगे क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करेगा। स्कैन होते ही कूपन कट जाएंगे और राशन मिल जाएगा। न कार्ड दिखाने की जरूरत होगी और न ही अंगूठा लगाने की मजबूरी। पूरा लेन-देन अपने आप रिकार्ड हो जाएगा।


अभी तीन जिलों में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

पायलट प्रोजेक्ट के तहत अभी चंडीगढ़, पुडुचेरी और गुजरात के तीन जिलों आनंद, साबरमती और दाहोद से शुरुआत होनी है। पहले चरण में बहुत कम संख्या में लोगों को शामिल किया जा रहा है, ताकि समझा जा सके कि नेटवर्क, मोबाइल इस्तेमाल और दुकानों पर व्यवस्था लागू करने में किस तरह की दिक्कतें आती है। इन्हीं अनुभवों के आधार पर बाद में माडल पूरे देश में लागू किया जाएगा।


अनाज की हेराफेरी की गुंजाइश होगी कम

अभी राशन व्यवस्था में अंगूठे का निशान नहीं मिलने, मशीन खराब होने या गलत प्रविष्टि जैसी शिकायतें आती हैं। क्यूआर कोड से राशन मिलने पर ऐसी दिक्कतें खत्म हो सकती हैं। लेन-देन का डिजिटल रिकार्ड रहने से अनाज की हेराफेरी और फर्जी लाभ उठाने की गुंजाइश भी कम होगी। प्रयोग सफल रहा तो आम आदमी के न सिर्फ समय की, बल्कि मेहनत की भी बचत होगी।



संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स