केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए लॉन्च किए गए कंपोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज
केंद्रीय कर्मियों को मिलेगी पांच करोड़ की बीमा सुरक्षा, जानिए कैसे
बैंकों को समग्र वेतन खाता पैकेज देने की सलाह दी गई
पांच करोड़ का बीमा समेत सभी वित्तीय समाधान भी
नईदिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन खाते के साथ ही पांच करोड़ रुपये बीमा सुरक्षा, सभी वित्तीय समाधान मिलेगा। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 'केंद्रीय कर्मचारियों के लिए समग्र वेतन खाता पैकेज' की सलाह दी है।
इसमें 1.50 करोड़ तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, दो करोड़ तक का हवाई दुर्घटना बीमा और 1.50 करोड़ तक विकलांगता कवर भी मिलेगा।
इस उत्पाद के तीन मुख्य खंड हैं - बैंकिंग, बीमा और कार्ड। बैंकिंग सुविधा में उन्नत सुविधाओं के साथ जीरो बैलेंस वेतन खाता; मुफ्त धन हस्तांतरण के साथ-साथ चेक सुविधा; आवास, शिक्षा, वाहन और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए ऋण पर रियायती ब्याज दर; ऋण के प्रसंस्करण शुल्क में छूट; और लॉकर किराये पर छूट शामिल है।
डीएफएस ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए शुरू किया वेतन खाता पैकेज, पैकेज में बैंकिंग बीमा व कार्ड की सुविधा एक जगह
नई दिल्ली। वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक समग्र वेतन खाता पैकेज शुरू किया, जिसके तहत एक ही खाते में बैंकिंग और बीमा लाभों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पैकेज के तीन मुख्य खंड हैं बैंकिंग, बीमा और कार्ड, जो इसे केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक संपूर्ण वित्तीय समाधान बनाते हैं।
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि डीएफएस ने वेतन खाता पैकेज के जरिये केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति और सामाजिक सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वेतन खाता पैकेज का शुभारंभ बुधवार को वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने किया।
पैकेज की मुख्य विशेषताएं: इस पैकेज में 1.50 करोड़ तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 2 करोड़ तक का हवाई दुर्घटना बीमा, जीरो बैलेंस वेतन खाता, आवास, शिक्षा, वाहन व व्यक्तिगत जरूरतों के लिए ऋण पर रियायती ब्याज दरें आदि शामिल हैं। कार्ड के लाभों में एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड प्रोग्राम, कैशबैक ऑफर, - असीमित लेनदेन और शून्य रखरखाव शुल्क शामिल हैं।