Searching...
Saturday, January 31, 2026

दूसरी पत्नी से जन्मे बच्चों को भी अनुकंपा नियुक्ति, 11 दिसंबर 2018 के बाद मिले सभी आवेदन स्वीकार, कोर्ट के आदेश के अनुसार रेलवे बोर्ड ने किया सर्कुलर जारी

दूसरी पत्नी से जन्मे बच्चों को भी अनुकंपा नियुक्ति, 11 दिसंबर 2018 के बाद मिले सभी आवेदन स्वीकार, कोर्ट के आदेश के अनुसार रेलवे बोर्ड ने किया सर्कुलर जारी


प्रयागराज । रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर सर्कुलर जारी किया है। स्पष्ट किया है कि मृतक रेलकर्मी की दूसरी पत्नी से जन्मे बच्चों की ओर से अनुकंपा नियुक्ति के लिए 11 दिसंबर 2018 के बाद प्राप्त सभी आवेदन योग्यता के आधार पर विचार योग्य होंगे। उन्हें केवल तिथि के आधार पर खारिज नहीं किया जा सकेगा। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी निर्देश उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे में लागू होगा।


रेलवे बोर्ड ने आरबीई संख्या 08/2026 में स्पष्टीकरण जारी किया है और कहा है कि पूर्व में जारी निर्देशों की गलत व्याख्या की जा रही थी, जिसके कारण अनावश्यक कानूनी विवाद और प्रतिकूल न्यायिक फैसले सामने आए। रेलवे बोर्ड ने अपने पत्र में सुप्रीम कोर्ट के फैसले (वीआर त्रिपाठी बनाम भारत संघ) का उल्लेख करते हुए कहा कि यह व्यवस्था 11 दिसंबर 2018 से प्रभावी मानी जाएगी। इसी आधार पर दूसरी पत्नी से जन्मे बच्चों को अनुकंपा नियुक्ति के दायरे में लाने का निर्णय लिया गया था। 

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया हैकियदि किसी आवेदन में देरी हुई है तो सक्षम प्राधिकारी को अधिकार है कि वह प्रत्येक मामले का गुण-दोष के आधार पर निर्णय ले। ऐसे मामलों को केवल तकनीकी आधार पर अस्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। रेलवे बोर्ड ने सभी संबंधित रेलवे प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे इस स्पष्टीकरण के अनुरूप लंबित और नए सभी मामलों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि पात्र आवेदकों को न्याय मिल सके। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड के निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स