Searching...
Wednesday, March 4, 2026

शब्द सीमा में बंधे पेंशनरों के लिए अपनी पूरी बात रखने की है चुनौती, आठवें वेतन आयोग के तहत पेंशनरों को अधिकतम 200 शब्दों में देनी है सलाह

शब्द सीमा में बंधे पेंशनरों के लिए अपनी पूरी बात रखने की है चुनौती, आठवें वेतन आयोग के तहत पेंशनरों को अधिकतम 200 शब्दों में देनी है सलाह

पोर्टल पर निर्धारित शब्द सीमा से अधिक का जवाब नहीं किया जा रहा स्वीकार

प्रयागराज। आठवें वेतन आयोग को लागू करने से पहले कर्मचारियों, पेंशनरों से प्रस्तावित सिफारिशों पर सलाह और आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके लिए 18 सवालों की एक प्रश्नावली जारी की गई है, लेकिन समस्या यह है कि इसके लिए 200 शब्दों की सीमा निर्धारित है। पेंशनरों की पहली आपत्ति यही है कि इतनी कम शब्द सीमा में वह अपनी पूरी बात कैसे रख सकते हैं।


उदाहरण के तौर पर न्यूनतम वेतन, फिटमेंट फैक्टर, सीपीआई आदि कई ऐसे बिंदु हैं, जिन पर बिना तर्क या उदाहरण दिए बात प्रभावी ढंग से प्रस्तुत नहीं की जा सकती है। आयोग की प्रश्नावली में जो सवाल दिए हैं, उनमें एक प्रश्न में कई उप प्रश्न निहित हैं। प्रश्नों की जो भूमिका दी गई है, उस पर भी तर्कसंगत तथ्य सामने लाना जरूरी है। इसके बाद मूल उत्तर पर बात आती है।

उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एएन यादव ने आठवें वेतन आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को पत्र लिखकर यह मांग की है कि पेंशनरों को अपनी बात रखने के लिए शब्दों की सीमा में न बांधा जाए।

पोर्टल पर उत्तर स्वीकार करने के साथ ही पीडीएफ फाइल के माध्यम से भी ज्ञापन लिए जाए, ताकि पेंशनर्स अपनी पूरी बात तथ्यों व तर्कों के साथ आयोग के समक्ष रख सकें।

एएन यादव ने कहना है कि पोर्टल पर 200 शब्दों से अधिक के उत्तर स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में पोर्टल पर भी उत्तर की शब्द सीमा बढ़ाकर 450 से 500 तक की जाए। कर्मचारी व पेंशनर्स संगठनों के ज्ञापन ई-मेल के माध्यम से भी स्वीकार किए जाएं। 10 वर्ष में एक बार वेतन आयोग का लाभ मिलता है। इसलिए पेंशनरों को अपनी बात रखने के लिए ज्ञापन पर प्रतिबंध न लगाया जाए।


डीए गणना के लिए अलग सीपीआई तैयार करने पर जोर

कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) व पेंशनरों को महंगाई राहत (डीआर) की गणना के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) अलग से तैयार करने की मांग की गई है। छठवें वेतन आयोग ने रिपोर्ट में कहा था कि मौजूदा सीपीआई कर्मचारियों की ओर से उपभोग किए जाने वाले मदों का उचित प्रतिनिधित्व नहीं करता है। ऐसे में कर्मचारियों, शिक्षकों व पेंशनरों के लिए अलग से सीपीआई तैयार किया जाए। इसे भारत सरकार ने स्वीकार कर अपने राजपत्र में 29 अगस्त 2008 को प्रकाशित भी किया था पर क्रियान्वयन अब तक नहीं हुआ। इन सब तथ्यों को महंगाई भत्ते के प्रश्न के उत्तर में 200 शब्दों में कतई नहीं व्यक्त किया जा सकता।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स