Searching...
Sunday, March 29, 2026

अब Form 16 से नहीं, इस डॉक्यूमेंट में मिलेगा आपकी कमाई का सारा हिसाब-किताब, 1 अप्रैल से बदलने जा रहा देश का टैक्स सिस्टम

अब Form 16 से नहीं, इस डॉक्यूमेंट में मिलेगा आपकी कमाई का सारा हिसाब-किताब, 1 अप्रैल से बदलने जा रहा देश का टैक्स सिस्टम


Form 130 एक डिजिटल और ऑटोमेटेड TDS सर्टिफिकेट होगा, जो सीधे TRACES पोर्टल से जेनरेट होगा और फॉर्म 26AS से जुड़ा रहेगा. इससे ITR फाइलिंग आसान और एरर फ्री हो जाएंगी.


देश के टैक्स सिस्टम में 1 अप्रैल 2026 से ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है. नया टैक्स सिस्टम 1961 के टैक्स एक्ट को रिप्लेस करेगा. न्यू इनकम टैक्स एक्ट में सैलरीड क्लास के लिए काफी कुछ बदल जाएगा. अब तक इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए आपको एम्प्लॉयर की तरफ से फॉर्म 16 दिया जाता है. लेकिन, न्यू सिस्टम में फॉर्म 16 की जगह एक नया डॉक्यूमेंट लाया गया है.


फॉर्म 16 की जगह लेगा फॉर्म 130
अभी तक नौकरी करने वालों को हर साल एम्प्लॉयर की ओर से फॉर्म 16 मिलता आ रहा था, लेकिन अब फॉर्म 16 को बंद कर इसकी जगह फॉर्म 130 को लाया गया है.टैक्स पोर्टल पर अब फॉर्म 16 की जगह फॉर्म 130 दिखेगा. फॉर्म 16 की जगह लेने वाला फॉर्म 130 भी TDS सर्टिफिकेट होगा, लेकिन इसमें ज्यादा जानकारी होगी.


क्या है फॉर्म 130?
न्यू इनकम टैक्स रूल्स के तहत पेश किया गया फॉर्म 130 अब TDS सर्टिफिकेट का नया रूप है. इसे सालाना आधार पर जारी किया जाएगा. अक्सर देखा जाता था कि पुराने फॉर्म 16 और इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) के डेटा में गलतियां रह जाती थीं. इससे टैक्सपेयर्स को नोटिस का सामना करना पड़ता था. अब फॉर्म 130 को इसी खामी को दूर करने के लिए तैयार किया गया है. इससे टैक्सपेयर के पास अपनी कुल इनकम, डिडक्शन और लायबिलिटी का हिसाब होगा.


फॉर्म 26AS अब फॉर्म 168 होगा
सालाना टैक्स स्टेटमेंट जिसे हम 26AS कहते थे, अब यह फॉर्म 168 के नाम से जाना जाएगा. बैंकों और संस्थानों की ओर से दिया जाने वाले फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की जानकारी अब फॉर्म 61A की जगह Form 165 में जाएगी. इससे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास इनकम का ज्यादा साफ डेटा पहुंचेगा.

कैसा होगा फॉर्म 130?
फॉर्म 130 के स्ट्रक्चर को काफी बारीकी से डिजाइन किया गया है. इसे तीन पार्ट में बांटा गया है. पार्ट A में एम्प्लॉयर, बैंक और टैक्सपेयर की बेसिक जानकारी होगी. पार्ट B में पेमेंट की इनकम और TDS की डिटेल होगी. पार्ट C में फाइनेंशियल ईयर में टैक्सेबल इनकम का पूरा कैल्कुलेशन होगा.

कितने एनेक्चर होंगे?
फॉर्म 130 के दो अलग-अलग एनेक्सचर हैं. एनेक्सचर-I मुख्य रूप से सैलरीड पर्सन के लिए है. इसमें सैलरी, डिडक्शन और रिबेट की डिटेल होगी.वहीं, एनेक्सचर-II पेंशन और ब्याज से होने वाली कमाई पर निर्भर रहने वाले सीनियर सीटिजन के लिए तैयार किया गया है.

कब और कैसे मिलेगा यह सर्टिफिकेट?
फॉर्म 130 पूरी तरह से सिस्टम-बेस्ड होगा. इसे सिर्फ ट्रेस (TRACES) पोर्टल से ही डाउनलोड किया जा सकेगा. आपके एम्प्लॉयर या बैंक के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे तिमाही TDS रिटर्न (फॉर्म 138) दाखिल करने के बाद ही इसे जारी करें.फाइनेंशियल ईयर खत्म होने के बाद 15 जून तक इसे जारी करना अनिवार्य होगा. अगर आप साल के बीच में नौकरी बदलते हैं, तो आपको पुराने और नए एम्प्लॉयर से अलग-अलग फॉर्म 130 लेने होंगे.


ITR में क्या बदल जाएगा?
नए नियमों के तहत सभी आईटीआर फॉर्म (ITR-1 से ITR-7) नए आयकर अधिनियम 2025 के मुताबिक पूरी तरह रीडिजाइन किए जाएंगे. अब शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन की स्पष्ट अलग-अलग रिपोर्टिंग होगी. नए नियम के तहत आपका ITR फॉर्म काफी हद तक पहले से भरा हुआ मिलेगा.सिस्टम खुद ही आपकी इनकम, टैक्स और डिडक्शन का मिलान करेगा.अगर कोई गड़बड़ी हुई तो तुरंत पकड़ में आ जाएगी. इससे सही डेटा वालों को फायदा होगा. गलत जानकारी देने पर तुरंत नोटिस भी आ सकता है.

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स