Searching...
Saturday, March 14, 2026

मासिक धर्म छुट्टी अनिवार्य की तो महिलाओं को कोई नहीं देगा नौकरी, सुप्रीम कोर्ट का याचिका पर सुनवाई से इन्कार

मासिक धर्म छुट्टी अनिवार्य की तो महिलाओं को कोई नहीं देगा नौकरी, सुप्रीम कोर्ट का याचिका पर सुनवाई से इन्कार

कहा-कंपनियां स्वैच्छिक रूप से लागू कर सकती हैं, लेकिन अनिवार्य बनाने से पूर्व करना होगा विचार

नौकरी बाजार की ब्यावहारिक सच्चाई महिलाओं के लिए ला सकती है इसके विपरीत परिणाम

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मासिक धर्म के दिनों में महिलाओं को अवकाश दिए जाने के लिए राष्ट्रव्यापी नीति बनाने की मांग पर कहा कि ऐसा कानून बनाने से कोई भी महिलाओं को नौकरी नहीं देगा। शीर्ष अदालत ने इससे संबंधित जनहित याचिका पर सुनवाई से इन्कार कर दिया। कहा, ऐसा कोई भी प्रावधान समाज में लैंगिक रूढ़ियों को अनजाने में और मजबूत करेगा।


मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत एवं जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा, केंद्र सरकार व सक्षम प्राधिकारी इस अभ्यावेदन और संबंधित पक्षों से परामर्श के बाद नीति बनाने पर विचार कर सकते हैं। याचिका का निपटारा करते हुए प्राधिकारियों को पीठ ने निर्देश दिया कि वे अभ्यावेदन पर उचित निर्णय लें। पीठ ने याचिकाकर्ता शैलेंद्रमणि त्रिपाठी की ओर से याचिका देने की पात्रता पर भी सवाल उठाए। कहा, कोई महिला स्वयं अदालत के समक्ष नहीं आई और याचिकाकर्ता भी व्यक्तिगत रूप से प्रभावित नहीं हैं।

त्रिपाठी के वकील एमआर शमशाद ने कहा, कुछ राज्यों व संस्थानों ने मासिक धर्म अवकाश के अनुरूप कदम उठाए हैं। कर्नाटक सरकार ने हाल ही में नीति बनाई है, जबकि ओडिशा में 1992 से ऐसी व्यवस्था है। केरल में भी विद्यालयों में छूट है। कई निजी कंपनियां महिलाओं को स्वेच्छा से अवकाश देती हैं। इस पर सीजेआई ने कहा, स्वेच्छा से अवकाश देना बहुत अच्छी बात है, पर जैसे ही आप कहेंगे कि यह कानून के तहत अनिवार्य है तो कोई उन्हें जिम्मेदारियां नहीं देगा, यहां तक कि न्यायिक सेवाओं में भी उन्हें सामान्य मुकदमे नहीं सौंपे जाएंगे। 
मासिक धर्म अवकाश को अनिवार्य करने से संदेश जा सकता है कि महिलाएं कुछ दिन पुरुषों के बराबर काम नहीं कर सकतीं। जस्टिस बागची ने कहा, बाजार की व्यावहारिक हकीकत को देखें। मानव संसाधन जितना कम आकर्षक होगा, बाजार में उसे नौकरी मिलने की संभावना उतनी ही कम होगी। क्या कोई नियोक्ता अन्य लिंगों के प्रतिस्पर्धी दावों से खुश होगा?


ऐसी याचिकाएं डर पैदा करने के लिए

पीठ ने कहा, ऐसी याचिकाएं डर पैदा करने के लिए दायर की जाती हैं। ये महिलाओं को हीन बताने के लिए, यह कहने के लिए दायर की जाती हैं कि मासिक धर्म उनके साथ होने वाली कोई बुरी चीज है, पर उस नियोक्ता के बारे में सोचिए, जिसे सवेतन अवकाश देना होगा।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स