Searching...
Sunday, March 22, 2026

आरोप पत्र में देरी पर स्वतः रद्द होगा कर्मचारी का निलंबनः हाईकोर्ट

आरोप पत्र में देरी पर स्वतः रद्द होगा कर्मचारी का निलंबनः हाईकोर्ट

निलंबन आदेश को चुनौती देने वाली याचिका निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि विभाग निलंबन के बाद तय समय में आरोप पत्र जारी करने या कार्यवाही आगे बढ़ाने में विफल रहता है तो कर्मचारी का निलंबन आदेश स्वतः रद्द माना जाएगा।


यह आदेश न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता की एकल पीठ ने अमित सिंह की याचिका पर दिया है। अमित ने 12 दिसंबर 2025 को जारी अपने निलंबन आदेश को चुनौती दी थी। निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें महराजगंज के निठौरा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय से संबद्ध किया गया था। 


अधिवक्ता ने दलील दी कि याची ने संबद्ध स्थान पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विभाग जानबूझकर कार्यवाही में देरी कर रहा है। इस पर राज्य सरकार के अधिवक्ता ने दलील दी कि याची जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। जल्द उसके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया जाएगा।

कोर्ट ने निलंबन आदेश में हस्तक्षेप करने से तो इन्कार कर दिया पर विभाग की ढुलमुल कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाया है। निर्देश दिया है कि विभाग इस आदेश की प्रमाणित प्रति प्राप्त होने के चार सप्ताह में यह तय करे कि उसे कर्मचारी के खिलाफ आरोप पत्र जारी करना है या नहीं। इस अवधि में कोई निर्णय नहीं लिया गया या कार्यवाही शुरू नहीं की गई तो निलंबन आदेश स्वतः निरस्त हो जाएगा और कर्मचारी बहाल माना जाएगा। 

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स