Searching...
Saturday, February 28, 2026

बीएलओ से दुर्व्यवहार पर सख्त निर्देश, हिंसा की घटनाओं में तुरंत होगी कानूनी कार्रवाई

बीएलओ से दुर्व्यवहार पर सख्त निर्देश, हिंसा की घटनाओं में तुरंत होगी कानूनी कार्रवाई


लखनऊ। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और हिंसा की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश कार्यालय ने सभी जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि यदि किसी भी बीएलओ के साथ अभद्रता या हिंसा की घटना सामने आती है तो संबंधित मामलों में तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची से संबंधित नोटिसों के वितरण और सुनवाई के दौरान कुछ स्थानों पर बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आई हैं। ऐसे मामलों को निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा और सरकारी कार्य में अवरोध मानते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार, किसी भी प्रकार की हिंसा या अभद्र व्यवहार की सूचना मिलते ही जिला स्तर पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजी जाए। साथ ही यदि कोई मामला मीडिया में प्रकाशित या प्रसारित होता है, तो उसकी कटिंग या क्लिपिंग भी विस्तृत आख्या के साथ उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन आदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया जाए तथा विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए।

निर्वाचन विभाग के इस कदम को जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे बीएलओ की सुरक्षा और मनोबल बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य बिना किसी दबाव या व्यवधान के सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।



संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स