Searching...
Tuesday, March 3, 2026

तकनीकी वजहों से अटकी वेतन और पेंशन कर्मियों के खाते में पहुंची

तकनीकी वजहों से अटकी वेतन और पेंशन कर्मियों के खाते में पहुंची

लखनऊ। तकनीकी वजहों से 28 को खातों में नहीं पहुंच सकी वेतन और पेंशन सोमवार को उनके खातों में पहुंच गई है। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने रविवार को आश्वस्त किया था कि सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं और सोमवार को सभी को उनकी तनख्वाह और पेंशन मिल जाएगी। सोमवार को उनके आश्वासन के मुताबिक खातों में पैसे पहुंच गए हैं।



सीएम योगी के निर्देश और शासन के आदेश के बावजूद कर्मचारियों और शिक्षकों को होली से पहले नहीं मिल पाया वेतन और पेंशन

होली के कारण माह का वेतन फरवरी में ही देने के हुए थे आदेश

 लखनऊ । होली के त्योहार को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी की ओर से फरवरी माह का वेतन फरवरी में ही जारी करने के स्पष्ट आदेश के बावजूद प्रदेश के कर्मचारियों का वेतन व पेंशन खातों में नहीं पहुंच सकी है। अब दो से चार मार्च तक सार्वजनिक अवकाश है। वेतन न मिलने पर विभिन्न कर्मचारी व शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जताई है।

मुख्यमंत्री के आदेश पर वित्त विभाग ने 25 फरवरी को सभी विभागों को होली के कारण नियत तिथि से पूर्व वेतन भुगतान के निर्देश दिए थे। विशेष सचिव महेन्द्र कुमार भट्ट की ओर से जारी शासनादेश में स्पष्ट कहा गया था कि एक मार्च को सामान्य अवकाश तथा दो मार्च को होलिका दहन के त्योहार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सभी राज्य कर्मचारियों, सहायताप्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्यप्रभारित कर्मचारियों को वेतन तथा उत्तर प्रदेश के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को माह फरवरी की पेंशन/पारिवारिक पेंशन का भुगतान 28 फरवरी को किया जाए।

इसके बावजूद एक मार्च की रात तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका। उप्र सचिवालय संघ के अध्यक्ष अर्जुन देव भारती ने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर वेतन व पेंशन तत्काल जारी करवाने के लिए कहा है। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ ने भी इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए तत्काल भुगतान की मांग की है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर होली से पहले भुगतान न मिलने से मायूस हैं।




यूपी में नियमित कर्मचारियों, शिक्षकों और संविदा और आउटसोर्सिंग वाले सभी कर्मियों को आज मिलेगा वेतन, आदेश का पालन नहीं होने पर सीएम योगी की कड़ी कार्यवाही की चेतावनी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविदा और आउटसोर्स के साथ सभी कर्मियों को होली से पहले शनिवार को ही वेतन देने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को योगी ने आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मचारियों को त्योहार से पहले शनिवार को ही वेतन और मानदेय भुगतान के आदेश दिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि त्योहार के मद्देनजर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग वेतन व मानदेय देने के लिए समयसीमा का पालन करें।  मुख्यमंत्री ने वेतन भुगतान संबंधी आदेशों का पालन न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। त्योहार में कर्मचारियों के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं होगी।


होली से पहले 28 फरवरी को वेतन पेंशन जारी करने हेतु उत्तर प्रदेश शासन का आदेश

वित्त विभाग ने सभी डीएम कोषाधिकारियों दिया निर्देश 

लखनऊ । होली के मद्देनजर सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को तनख्वाह-पेंशन 28 फरवरी को ही जारी की जाएगी। वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी जिला अधिकारियों और सभी मुख्य व वरिष्ठ कोषाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।

वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि एक मार्च को सामान्य अवकाश है और दो मार्च को होलिका दहन के त्योहार का सार्वजनिक अवकाश है। लिहाजा सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों और कार्यप्रभारित कर्मचारियों को वेतन और कोषागारों से पेंशन पाने वाले पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को फरवरी का वेतन 28 फरवरी को ही जारी कर दिया जाए।


संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स