Searching...
Sunday, October 5, 2025

7 अक्टूबर को महर्षि बाल्मीकि जयंती पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, देखें विज्ञप्ति

वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित। 
 

लखनऊ। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद वाल्मीकि जयंती पर सात अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। पहले इसे निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था।

प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने शनिवार को इसका शासनादेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि यह निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन नहीं होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 17 दिसंबर 2024 को घोषित अवकाशों में इसे निर्बंधित रखा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में अवकाश की घोषणा की थी।



7 अक्टूबर को महर्षि बाल्मीकि जयंती पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, देखें विज्ञप्ति 





सात अक्टूबर को छुट्टी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती में की वाल्मीकि जयंती पर अवकाश की घोषणा


लखनऊ : पंचायत और विधान सभा चुनावों के लिए जातियों की राजनीति का दांव चल रहे विपक्षी दलों की रणनीति की काट के लिए अब योगी सरकार ने भी पासा फेंकना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्रावस्ती में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश को बहाल करने की घोषणा की है। 


उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सात अक्टूबर को प्रदेश भर के मंदिरों में संस्कृति विभाग मानस पाठ व अन्य धार्मिक आयोजन भी कराएगा। इस फैसले को भाजपा की अपने परंपरागत वाल्मीकि समाज के मतदाताओं को साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। वाल्मीकि जयंती पर पहले अवकाश की व्यवस्था थी। 


वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश का हाल सुधारने के लिए अधिक काम की आवश्यकता जताकर कई छुट्टियों को रद कर दिया था। पिछले कुछ दिनों से लगातार वाल्मीकि जयंती पर अवकाश बहाल करने की मांग उठ रही थी। संभल, शाहजहांपुर आदि जिलों में इसको लेकर ज्ञापन भी दिए गए थे। 

दो दिन पहले डा. आंबेडकर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अवकाश बहाल करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद श्रावस्ती में मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी। 

वाल्मीकि समाज को सामान्य तौर पर भाजपा का परंपरागत वोटर माना जाता है। वर्ष 2017 के विधान सभा में भाजपा को विशेष तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वाल्मीकि समाज और अन्य छोटी जातियों का साथ मिलने के कारण बड़ी जीत मिली थी।


सूचना : परिषदीय विद्यालयों में पहले से ही 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती का अवकाश घोषित है। 

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स