PFRDA Pension Sahayak: पेंशन से जुड़ी शिकायत चुटकियों में होगी दूर, PFRDA ने लॉन्च किया 'पेंशन सहायक', जानें इसकी बड़ी खूबियां
पेंशनधारकों के लिए एक बड़ी खबर है। अब उनसे जुड़ी शिकायत का समाधान चुटकियों में होगा। PFRDA ने एआई बेस्ड पेंशन सहायक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। जानें इसकी खूबियों के बारे में।
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले के सेंट्रल ग्रीवेंस मैनेजमेंट सिस्टम (CGMS) की जगह ली है। इसका मकसद पेंशन सब्सक्राइबर्स के लिए शिकायतें दर्ज करना, उनके स्टेटस को ट्रैक करना और समय पर समाधान पाना आसान बनाना है।
यह प्लेटफॉर्म पेंशन से जुड़ी अलग सर्विस सुविधाओं को एक ही डिजिटल सिस्टम में लाता है। यह पोर्टल वेब, मोबाइल और वॉट्सऐप आधारित सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाएगा। यह नया शिकायत सिस्टम 22 भाषाओं में उपलब्ध होगा, जहां यूजर इनमें से किसी भी भाषा में बोलकर वॉइस कमांड के जरिए शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
'पेंशन सहायक' की 5 बड़ी खूबियां
🔴अब शिकायतों के लिए आपको अपना परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) या पासवर्ड याद रखने की कोई जरूरत नहीं है। आप सिर्फ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए तुरंत लॉगिन कर सकते हैं।
🔴अगर एक ही मोबाइल नंबर से एक से अधिक PRAN लिंक्ड हैं, तो लॉगिन करते ही वे सभी अकाउंट्स एक ही स्क्रीन पर दिखाई दे जाएंगे। अटल पेंशन योजना (APY) के वो सब्सक्राइबर्स जो अपना PRAN भूल गए हैं, वे भी इसके जरिए आसानी से अपना नंबर ढूंढ सकते हैं।
🔴'भाषिनी' (Bhashini AI) इंटीग्रेशन की मदद से यह पोर्टल 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। आप अपनी स्थानीय भाषा में बोलकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। खास बात यह है कि आपको जवाब भी उसी भाषा में मिलेगा और आप उसे ऑडियो रूप में भी पा सकते हैं।
🔴अगर तय समय सीमा के भीतर आपकी शिकायत का समाधान नहीं होता है, तो सिस्टम खुद-ब-खुद उस शिकायत को सीनियर अथॉरिटी के पास भेज देगा।
🔴अगर आप पहली बार मिले समाधान से संतुष्ट नहीं हैं, तो सिर्फ एक क्लिक में मामले को ओम्बड्समैन या एनपीएस ट्रस्ट को ट्रांसफर कर सकते हैं। साथ ही आप समाधान की क्वालिटी को रेटिंग भी दे सकते हैं।
पुराने सिस्टम से कितना अलग?
पुराना सिस्टम काफी पारंपरिक था जहां यूजर को पेंशन सिस्टम की तकनीकी जानकारी होनी जरूरी थी। वहीं नया 'पेंशन सहायक' पूरी तरह से यूजर-फ्रेंडली, AI-चालित और बोलकर काम करने वाला एक आधुनिक इकोसिस्टम है। यहां आपको बस अपनी समस्या बतानी है, बाकी का सारा काम सिस्टम खुद कर देगा।
PFRDA पेंशन सहायक (Pension Sahayak) से संबंधित महत्वपूर्ण अपडेट
PFRDA ने पेंशन सहायक (Pension Sahayak) नामक एक AI-संचालित शिकायत निवारण मंच (Grievance Redressal Platform) लॉन्च किया है, जिसे ग्राहकों को तेज, सरल और अधिक पारदर्शी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
सदस्य अपने मोबाइल नंबर और OTP के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं तथा एक ही लॉगिन से कई PRAN खातों तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म 22 भाषाओं में वॉयस एवं टेक्स्ट के माध्यम से संवाद की सुविधा प्रदान करता है। साथ ही, AI आधारित सहायता, त्वरित प्रश्न समाधान तथा शिकायतों की रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
पेंशन सहायक के माध्यम से सदस्य अपनी अनसुलझी समस्याओं को आसानी से NPS Trust तक एस्केलेट कर सकते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर ओम्बड्समैन (Ombudsman) के समक्ष ऑनलाइन अपील भी दर्ज कर सकते हैं।
अपनी शिकायतों को दर्ज करने, प्रबंधित करने और उनकी प्रगति पर नजर रखने के लिए अब एक अधिक स्मार्ट और प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध है।
🔴 पेंशन सहायक पोर्टल: https://pensionsahayak.pfrda.org.in/
🔴व्हाट्सएप सहायता: 9217180386