Searching...
Tuesday, June 30, 2026

जनगणना-2027 में लगे कार्मिकों को शीघ्र मानदेय भुगतान के निर्देश, गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिख दिया निर्देश

जनगणना-2027 में लगे कार्मिकों को शीघ्र मानदेय भुगतान के निर्देश, गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिख दिया निर्देश 

नई दिल्ली, 25 जून 2026
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय (Census Division) ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण हाउसलिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना (HLO) में कार्यरत फील्ड कार्मिकों, पर्यवेक्षकों एवं अन्य जनगणना कर्मियों के मानदेय के शीघ्र भुगतान के लिए 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

25 जून 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि जनगणना-2027 का पहला चरण अधिकांश राज्यों में सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है अथवा अंतिम चरण में है। इस कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने में फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्यों के सुचारु संचालन के लिए राज्यों को आवश्यकतानुसार नियमित रूप से धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि हाउसलिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना (HLO) में लगे सभी पात्र फील्ड कार्मिकों को स्वीकृत मानकों के अनुसार बिना किसी विलंब के मानदेय का भुगतान किया जाए।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कठिन परिस्थितियों में कार्य करने वाले जनगणना कर्मियों को समय पर मानदेय प्रदान करना केवल उनके योगदान का सम्मान ही नहीं है, बल्कि आगामी जनगणना गतिविधियों के प्रति उनका उत्साह और प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है।

भारत के उप महापंजीयक बिस्वजीत दास द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में सभी राज्यों के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है, ताकि मानदेय वितरण की प्रक्रिया समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूरी की जा सके।

इस आदेश से उत्तर प्रदेश सहित 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना-2027 के प्रथम चरण में कार्यरत हजारों फील्ड कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों और अन्य जनगणना कार्मिकों को शीघ्र मानदेय मिलने का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है।


संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स