Searching...
Monday, June 29, 2026

बिना नोटिस पेंशन खाते से रकम नहीं काट सकेंगे बैंक, नए निर्देश से देशभर के लाखों पेंशनभोगियों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत

बिना नोटिस पेंशन खाते से रकम नहीं काट सकेंगे बैंक, नए निर्देश से देशभर के लाखों पेंशनभोगियों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत


नई दिल्ली। रिटायरमेंट के बाद अधिकांश वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर महीने मिलने वाली पेंशन ही आय का सबसे बड़ा और कई मामलों में एकमात्र साधन होती है। दवाइयों का खर्च, घर का राशन, बिजली-पानी के बिल और अन्य दैनिक जरूरतें इसी रकम से पूरी होती हैं।

ऐसे में यदि बैंक बिना किसी पूर्व सूचना के उनके खाते से बड़ी राशि काट ले, तो उनका पूरा मासिक बजट बिगड़ सकता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनसे देशभर के लाखों पेंशनभोगियों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।


दरअसल, कई बार तकनीकी गड़बड़ी, गलत गणना या प्रशासनिक त्रुटि के कारण पेंशनभोगियों के खातों में तय राशि से अधिक पेंशन जमा हो जाती है। बाद में जब बैंक को इस गलती का पता चलता है, तो वह बिना किसी पूर्व सूचना के एकमुश्त रकम खाते से काट लेता है। इससे पेंशनभोगियों को अचानक आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।


अतिरिक्त भुगतान की वसूली का नया नियम

आरबीआई के नए नियमों के अनुसार अब कोई भी बैंक सरकारी पेंशनभोगी के खाते से अतिरिक्त भुगतान की राशि बिना पहले से सूचना दिए नहीं वसूल सकेगा। यदि बैंक को लगता है कि किसी पेंशनर के खाते में जरूरत से ज्यादा राशि जमा हो गई है, तो रिकवरी से पहले उसे संबंधित व्यक्ति को नोटिस देना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य पेंशनभोगियों को पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया उपलब्ध कराना है।


आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प भी रहेगा

नए दिशा-निर्देशों के तहत बैंक को नोटिस में यह भी बताना होगा कि अतिरिक्त भुगतान कब, कैसे और किस कारण से हुआ। केवल दावा करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि बैंक को पूरी गणना (कैलकुलेशन शीट) भी उपलब्ध करानी होगी, ताकि पेंशनभोगी स्वयं यह जांच सकें कि बैंक की ओर से बताई गई अतिरिक्त राशि सही है या नहीं। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो वे समय रहते अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकें।


राशि की कटौती की योजना भी बतानी होगी

इतना ही नहीं, बैंक को रिकवरी की पूरी योजना भी पहले से बतानी होगी। यानी कितनी राशि वापस ली जाएगी, किस तारीख से कटौती शुरू होगी और यह कटौती एकमुश्त होगी या किस्तों में की जाएगी। इससे वरिष्ठ नागरिक अपने मासिक खचों की बेहतर योजना बना सकेंगे और अचानक वित्तीय संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।


वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा करने वाला कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम बैंकिंग व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा करेगा। अब तक कई पेंशनभोगियों की शिकायत रहती थी कि बिना किसी जानकारी के खाते से पैसे काट लिए जाते थे और बाद में बैंक से कारण जानने के लिए उन्हें बार-बार शाखा के चक्कर लगाने पड़ते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, यह फैसला वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत है।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स