58 वित्त एवं लेखाधिकारियों के तबादले
उत्तर प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा (समूह'क') के 58 वित्त एवं लेखाधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में वित्त अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।






