Searching...
Saturday, November 28, 2026

होमगार्ड जवानों और परिवार को हर साल पांच लाख तक का कैशलेस इलाज, मुख्यमंत्री होमगार्ड्स कैशलेस चिकित्सा योजना के नाम से मिलेगी सुविधा

होमगार्ड जवानों और परिवार को हर साल पांच लाख तक का कैशलेस इलाज, मुख्यमंत्री होमगार्ड्स कैशलेस चिकित्सा योजना के नाम से मिलेगी सुविधा


लखनऊ। प्रदेश के होमगार्ड जवानों और उनके परिवारों को अब प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विभाग में पहले से संचालित कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था को मुख्यमंत्री होमगार्ड्स कैशलेस चिकित्सा योजना नाम दिया। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने इसकी जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि योजना के तहत होमगार्ड स्वयंसेवकों, अवैतनिक अधिकारियों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। स्टेट एजेंसी फॉर कम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) के माध्यम से प्रति परिवार सालाना पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। लाभार्थी सरकारी अस्पतालों के अलावा साचीज से संबद्ध निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इलाज करा सकेंगे।

यह सुविधा केवल सेवाकाल तक सीमित रहेगी। सेवा समाप्त होने या सेवानिवृत्ति के बाद होमगार्ड जवान और अवैतनिक अधिकारी योजना के पात्र नहीं होंगे। ऐसे लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी निरस्त कर दिए जाएंगे। सरकार के इस फैसले से गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में जवानों के परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स