जीपीएफ और सीपीएफ पर 7.1 फीसदी ब्याज, दरों में नहीं हुआ बदलाव
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ), अंशदायी भविष्य निधि (सीपीएफ) और उत्तर प्रदेश अंशदायी भविष्य निधि पेंशन बीमा निधि के अभिदाताओं को मिलने वाली ब्याज दर 7.1 फीसदी पर बरकरार रखी है। वित्त विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही यानी एक अक्तूबर से 31 दिसंबर 2026 तक के लिए यह दर निर्धारित की है।
वित्त विभाग के शासनादेश - के मुताबिक, इन निधियों में अभिदाताओं की कुल जमा रकम पर 7.1 फीसदी - सालाना की दर से ब्याज दिया जाएगा। यानी पिछली अवधि की तुलना में ब्याज - दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसे पूर्ववत रखा गया है। शासनादेश के अनुसार, राज्यपाल ने जनरल प्रोविडेंट फंड (उत्तर प्रदेश) रूल्स, 1985 के - नियम-11 (1), कंट्रीब्यूटरी प्रोविडेंट फंड (उत्तर प्रदेश) रूल्स के नियम-11(1) और उत्तर प्रदेश कंट्रीब्यूटरी प्रोविडेंट फंड पेंशन इंश्योरेंस रूल्स, 1948 के नियम-9 के तहत यह मंजूरी दी है।