जनगणना 2027 के दूसरे चरण में पूछे जाने वाले 40 महत्वपूर्ण प्रश्न
जनसंख्या गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति के संबंध में निम्नलिखित 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।
व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जानकारी
- व्यक्ति का नाम क्या है?
- परिवार के मुखिया से आपका क्या संबंध है?
- लिंग (पुरुष/महिला/अन्य) क्या है?
- जन्मतिथि क्या है? और वर्तमान आयु कितनी है?
- वर्तमान वैवाहिक स्थिति क्या है? (विवाहित/अविवाहित/विधवा/विधुर/अन्य)
- विवाह के समय आपकी आयु कितनी थी?
- पति/पत्नी का नाम क्या है?
- आपकी राष्ट्रीयता क्या है?
- आपका धर्म क्या है?
- क्या आप अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या अन्य जाति से संबंधित हैं?
- पिता का नाम और संबंधित विवरण क्या है?
- माता का नाम और संबंधित विवरण क्या है?
- क्या आपको कोई दिव्यांगता (विकलांगता) है? यदि हाँ, तो प्रकार बताएं।
- आपकी मातृभाषा कौन-सी है? आपको अन्य कौन-सी भाषाएँ आती हैं?
- क्या आप पढ़-लिख सकते हैं? क्या आप डिजिटल रूप से साक्षर हैं?
- क्या आप वर्तमान में किसी शैक्षणिक संस्थान में पढ़ रहे हैं?
- आपकी प्राप्त उच्चतम शैक्षणिक योग्यता क्या है और विषय/शाखा क्या है?
- क्या आपने पिछले एक वर्ष में कोई काम किया है?
- आपकी आर्थिक गतिविधि की श्रेणी क्या है?
- आपका व्यवसाय/पेशा क्या है?
रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियां
- आपका उद्योग, व्यापार या सेवा का प्रकार क्या है?
- आप किस प्रकार के कामगार हैं? (स्वरोजगार, नियमित, संविदा आदि)
- यदि आप कार्यरत नहीं हैं, तो आपकी मुख्य गैर-आर्थिक गतिविधि क्या है?
- क्या आप काम की तलाश में हैं या काम करने के लिए उपलब्ध हैं?
- आप अपने कार्यस्थल तक आने-जाने की व्यवस्था कैसे करते हैं?
जन्म स्थान एवं निवास संबंधी जानकारी
- आपका जन्म कहाँ हुआ था? (राज्य, जिला, गाँव/शहर)
- इससे पहले आप कहाँ रहते थे?
- वर्तमान स्थान पर आने का मुख्य कारण क्या था?
- आप वर्तमान गाँव/शहर में पिछले प्रवास के बाद से कितने समय से रह रहे हैं?
- आपका स्थायी आवासीय पता क्या है? (राज्य, जिला, गाँव/शहर)
बच्चों से संबंधित जानकारी
- वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या कितनी है? (निर्धारित वैवाहिक श्रेणी की महिलाओं के लिए)
- जीवित जन्मे बच्चों की कुल संख्या कितनी है? (निर्धारित वैवाहिक श्रेणी की महिलाओं के लिए)
- पिछले एक वर्ष में जीवित जन्मे बच्चों की संख्या कितनी है? (निर्धारित वैवाहिक श्रेणी की महिलाओं के लिए)
अन्य एवं पहचान संबंधी जानकारी
- आपने कोविड-19 का टीकाकरण कहाँ करवाया था?
- आपके कुल कितने बैंक खाते हैं?
- आपका मोबाइल नंबर क्या है? (यदि उपलब्ध हो)
- आपका आधार नंबर क्या है? (यदि उपलब्ध हो)
- आपका मतदाता पहचान-पत्र (Voter ID) नंबर क्या है? (यदि उपलब्ध हो)
- क्या आपके पास भारतीय पासपोर्ट है? यदि हाँ, तो नंबर बताएं।
- क्या आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है? यदि हाँ, तो नंबर बताएं।
