आउटसोर्स कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआइ में नियोक्ता का अंश जमा करेगी सरकार
लखनऊः विभिन्न विभागों में कार्यरत 2.72 लाख से अधिक आउटसोर्स कार्मिकों को गत दो सितंबर से ही बढ़ा पारिश्रमिक मिलेगा।
श्रेणी एक के कार्मिकों को 39,000 रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलेगा। इसमें ईपीएफ और ईएसआइ की कटौती नहीं होगी। 1501 रुपये सर्विस चार्ज और 390 रुपये यूपीकास सेंटेज का भुगतान नियोक्ता यानी सरकार करेगी। श्रेणी दो का मासिक पारिश्रमिक 21,947 रुपये तय है। इसमें से 2633.64 रुपये ईपीएफ और 160.60 रुपये ईएसआइ कटने के बाद कार्मिक को 19,148.76 रुपये मिलेंगे। सरकार इनके ईपीएफ खाते में 2633.64 रुपये और ईएसआइ खाते में 713.28 रुपये जमा करेगी। इसके अलावा 844.96 रुपये सर्विस चार्ज और 219 रुपये यूपीकास सेंटेज देगी।
श्रेणी तीन का मासिक पारिश्रमिक 19,446 रुपये तय है। कार्मिक के पारिश्रमिक से 2333.22 रुपये ईपीएफ और 145.85 रुपये ईएसआइ कटेंगे। इस कटौती के बाद उनके हाथ में 16,966.64 रुपये मिलेंगे। सरकार इनके ईपीएफ खाते में 2333.52 रुपये और ईएसआइ में 632 रुपये जमा करेगी। साथ ही 748.67 रुपये सर्विस चार्ज और 194 रुपये यूपीकास सेंटेज देगी। श्रेणी चार का मासिक पारिश्रमिक 17,646 रुपये है। इसमें से 2117.52 रुपये ईपीएफ और 132.35 रुपये ईएसआइ कटेंगे। जिसके बाद इनके हाथ में 15,396.14 रुपये मिलेंगे।
सरकार ईपीएफ में 2117.52 रुपये और ईएसआइ में 573.50 रुपये जमा करेगी। इसके अतिरिक्त 679.37 रुपये सर्विस चार्ज और 176 रुपये यूपीकास सेंटेज दिया जाएगा। सभी श्रेणियों में 18 प्रतिशत जीएसटी का भार सरकार उठाएगी।
प्रमुख सचिव के अनुसार, कार्मिकों के पारिश्रमिक से काटी गई ईपीएफ और ईएसआइ राशि तथा नियोक्ता के अंश को मिलाकर उन्हें सरकार द्वारा घोषित श्रेणीवार 20, 22, 25 और 40 हजार रुपये से अधिक राशि मिलेगी। ईपीएफ की धनराशि बाद में कार्मिकों को ही मिलेगी।
सभी कार्मिकों को सरकार की घोषित स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं का लाभ भी मिलेगा। सरकार ने घोषित पारिश्रमिक से तीन-चार सौ रुपये अधिक का दिया पैकेज पिछले वर्ष 19 सितंबर को जारी शासनादेश में आउटसोर्स कार्मिकों का पारिश्रमिक श्रेणी एक में 40,000, श्रेणी दो में 25,000, श्रेणी तीन 22,000 तथा श्रेणी चार में 20,000 रुपये निर्धारित किया गया था। सोमवार को जारी आदेश में ईपीएफ और ईएसआइ में कार्मिक के अंशदान और सरकार के अंशादन को जोड़ने पर श्रेणी एक में 39,000, श्रेणी दो में 25,293.92, श्रेणी तीन में 22,411.52 तथा श्रेणी चार के कार्मिक का कुल पारिश्रमिक 20,337.02 रुपये हो रहा है।
इस प्रकार श्रेणी एक को छोड़ अन्य श्रेणियों में प्रत्येक कार्मिक के पारिश्रमिक का मासिक पैकेज घोषित पारिश्रमिक से तीन-चार सौ रुपये अधिक ही है। अब तक श्रेणी चार में आठ से 10 हजार रुपये, श्रेणी तीन के कार्मिक 10 से 12 हजार, श्रेणी दो में 12 से 14 हजार रुपये औसतन पारिश्रमिक के रूप में कार्मिकों के हाथ में जाते थे। श्रेणी एक के कार्मिकों के पारिश्रमिक में कोई खास अंतर नहीं है। इस श्रेणी के कार्मिक 35 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक पहले से पा रहे हैं।
यूपी में आउटसोर्स कर्मियों का न्यूनतम मानदेय डेढ़ गुना तक बढ़ा, शासनादेश जारी, अब हर माह मिलेंगे 15396 से 39 हजार रुपये
लखनऊ। राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को बढ़े मानदेय का आदेश सोमवार देर शाम जारी कर दिया गया। आदेश 2 सितंबर 2026 से प्रभावी होंगे। यानी, 2.72 लाख कर्मचारियों को बढ़े मानदेय के साथ एरियर भी मिलेगा।
नवंबर में मिलने वाले अक्तूबर के पारिश्रमिक के साथ सितंबर का एरियर भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अगर पहले से किसी कर्मचारी को न्यूनतम वेतन से ज्यादा मिल रहा है तो उसका मानदेय कम नहीं किया जाएगा। आदेश के बाद श्रेणी एक के कर्मचारियों को छोड़कर बाकी के पारिश्रमिक में डेढ़ गुना तक बढ़ोतरी होगी। श्रेणी एक के कर्मचारियों की ईपीएफ कटौती का फैसला विभाग लेंगे। सभी श्रेणियों में 18 प्रतिशत जीएसटी का भार सरकार उठाएगी।
श्रेणीवार इन्हें मिलेगा इतना पारिश्रमिकः श्रेणी एक के कर्मचारियों को 39,000 रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलेगा। इसमें ईपीएफ और ईएसआई की कटौती नहीं होगी। 1501 रुपये सर्विस चार्ज और 390 रुपये यूपीकास सेंटेज का भुगतान नियोक्ता करेगा।
श्रेणी दो का मासिक पारिश्रमिक 21,947 रुपये तय है, जबकि कर्मचारियों को हाथ में 19,148.76 रुपये मिलेंगे। 2633.64 रुपये ईपीएफ और 160.60 रुपये ईएसआई के लिए कटेंगे। सरकार भी इनके ईपीएफ खाते में 2633.64 रुपये और ईएसआई खाते में 713.28 रुपये जमा करेगी। इसके अलावा 844.96 रुपये सर्विस चार्ज और 219 रुपये यूपीकास सेंटेज देगी।