Searching...
Friday, September 4, 2026

प्रसूति अवकाशों के बीच दो साल के अंतराल की शर्त खत्म, शासनादेश जारी

प्रसूति अवकाशों के बीच दो साल के अंतराल की शर्त खत्म, शासनादेश जारी 

लखनऊः प्रदेश सरकार ने सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए प्रसूति अवकाश के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। पिछला प्रसूति अवकाश समाप्त होने के बाद अगले प्रसूति अवकाश के लिए दो वर्ष की अनिवार्य अवधि की शर्त समाप्त कर दी गई है। इससे अब दो प्रसूति अवकाशों के बीच दो वर्ष का अंतराल न होने पर भी पात्र  महिला कर्मचारी प्रसूति अवकाश ले सकेंगी। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

महिला सरकारी कर्मियों को उनकी संपूर्ण सेवाकाल में दो बार तक, एक बार में 180 दिन का प्रसूति अवकाश मिलता है। हालांकि नियम में यह प्रविधान था कि प्रसूति अवकाश तब तक स्वीकृत नहीं किया जाएगा, जब तक पिछली प्रसूति छुट्टी समाप्त होने की तारीख से कम से कम दो वर्ष की अवधि पूरी न हो जाए। 

प्रदेश सरकार ने अब इस दो वर्ष की अनिवार्यता वाले प्रविधान को खत्म करने का निर्णय लिया है। इसके पीछे प्रसूति अवकाश नियम को मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट, 1961 के नियम 27 के अनुरूप करने और महिला सरकारी कर्मचारियों को आ रहीं कठिनाइयों का निराकरण करने का उद्देश्य बताया गया है। नए संशोधन के बाद महिला कर्मचारियों को उनकी संपूर्ण सेवा अवधि में दो बार तक अनुमन्य 180 दिन का प्रसूति अवकाश लेने के लिए पिछली प्रसूति छुट्टी के बाद दो वर्ष की अवधि पूरी होने का इंतजार नहीं करना होगा। सरकार ने संबंधित अवकाश नियमों में भी आवश्यक संशोधन किए जाने की बात कही है।



दो बच्चों के बीच दो साल का अंतर जरूरी नहीं, शासन ने प्रसूति अवकाश नियम से दो साल की अनिवार्य अवधि वाली शर्त हटाई

महिला कर्मचारियों को मिलेगा प्रसूति अवकाश

सेवा अवधि में दो बार 180 दिन तक अवकाश का प्रावधान बरकरार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है। अब प्रसूति अवकाश लेने के बाद अगली बार अवकाश के लिए दो साल का इंतजार करने की अनिवार्यता नहीं होगी। शासन ने वित्तीय नियम संग्रह खंड-2 भाग-2 के तहत प्रसूति अवकाश से जुड़ी दो साल की  अनिवार्य अवधि वाली शर्त को खत्म कर दिया है। वित्त (सामान्य)  अनुभाग-2 की ओर से दो सितंबर को  इसका शासनादेश जारी किया गया।

अब तक नियम के तहत महिला सरकारी कर्मियों को उनकी पूरी सेवा अवधि में अधिकतम दो बार, एक बार में 180 दिन का प्रसूति अवकाश अनुमन्य था। हालांकि, इसमें शर्त थी कि पिछले प्रसूति अवकाश की समाप्ति की तारीख से कम से कम दो वर्ष की अवधि बीतने के बाद ही अगला प्रसूति अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।

शासनादेश के मुताबिक, प्रसूति अवकाश नियम में दो वर्ष की अवधि से संबंधित प्रतिबंध/परंतुक को मेटरनिटी बेनिफिट एक्ट, 1961 के नियम-27 के अनुरूप करने और महिला सरकारी कर्मचारियों को आ रही कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। नियम में बदलाव का मतलब यह नहीं है कि प्रसूति अवकाश की संख्या या अवधि बढ़ा दी गई है।

महिला सरकारी कर्मचारी को पूरी सेवा अवधि में अधिकतम दो बार प्रसूति अवकाश और प्रत्येक बार अधिकतम 180 दिन का मौजूदा प्रावधान जारी रहेगा। सिर्फ दो प्रसूति अवकाश के बीच दो साल का अनिवार्य अंतर रखने वाली शर्त हटाई गई है। शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि संशोधन शासनादेश लागू होने की तिथि से प्रभावी होगा। साथ ही, संबंधित प्रसूति अवकाश नियमों में भी समय-समय पर संशोधन किया जाएगा।



मातृत्व अवकाश के संबंध में संशोधित आदेश

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स