Searching...
Wednesday, April 29, 2026

UPI से अब एक क्लिक में खुलेगा NPS खाता, पेंशन की राह आसान

UPI से अब एक क्लिक में खुलेगा NPS खाता, पेंशन की राह आसान

पेंशन प्रणाली को और सुलभ बनाने के लिए पीएफआरडीए व एनपीसीआई में करार

नई दिल्ली। भारत में डिजिटल क्रांति अब सिर्फ भुगतान तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के रास्ते भी आसान बना रही है। आने वाले समय में आपको यूपीआई के जरिये बस एक क्लिक में एनपीएस खाता भी खोलने की सुविधा मिलेगी।


पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ मिलकर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) को और अधिक सुलभबनाने की पहल की है। इसके तहत एनपीएस भीम इंटरफेस के जरिये एनपीएस खाता खोल सकेंगे। यह प्रक्रिया उतनी ही आसान होगी, जितना मोबाइल फोन से भुगतान।

एनपीएस खाता खोलने के लिए अभी तक कागजी प्रक्रिया, दस्तावेज, सत्यापन और समय की जरूरत होती थी, अब यह पूरा काम कुछ सेकंड में संभव होगा। एनपीएस भीम के जरिये एक क्लिक पर एनपीएस खाता खोलने की सुविधा न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण भारत के लिए भी गेमचेंजर साबित हो सकती है। इसके साथ ही, एनपीएस धारकों के लिए पेंशन की राहत काफी आसान हो जाएगी।


वित्तीय समावेशन को नई ऊंचाई
यूपीआई के जरिये एनपीएस खाता खोलने की पहल वित्तीय समावेशन को एक नई ऊंचाई देगी, जहां हर व्यक्ति अपने भविष्य की योजना खुद बना सकेगा। - एस रमन, चेयरमैन, पीएफआरडीए


सुविधा अगले महीने से... पीएफआरडीए के चेयरमैन एस रमन ने  बताया, जिस तरह फिनटेक एप्स ने म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश को सरल बनाया है, उसी तरह अब एनपीएस को भी आम आदमी तक पहुंचाना लक्ष्य है। अगले एक महीने में यह सुविधा शुरू हो जाएगी, जिससे देश के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी बिना किसी झंझट के रिटायरमेंट प्लानिंग की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे।

आसान होगी खाता खोलने की प्रक्रिया
पीएफआरडीए प्रमुख ने बताया, भीम एप के जरिये एनपीएस खाता खोलने की प्रक्रिया बेहद सहज है। जैसे ही आप एनपीएस भीम पर लॉग इन करेंगे, आपको एनपीएस खाता खोलने का विकल्प मिलेगा।

कुछ बुनियादी जानकारी-जैसे जन्म तिथि, पैन एवं मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपका एनपीएस खाता खुल जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल, तेज और सुरक्षित होगी।

यूपीआई के जरिये एनपीएस खाता खोलने की सुविधा से सबसे बड़ा बदलाव यह आएगा कि निवेश की बाधाएं लगभग समाप्त हो जाएंगी। अब न तो लंबी प्रक्रिया का डर होगा और न ही किसी मध्यस्थ पर निर्भरता।

वितरण के लिए बीएसई स्टार से करार

पीएफआरडीए ने एनपीएस के वितरण के लिए बीएसई स्टार से भी हाथ मिलाया है। बीएसई स्टार एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां वितरक और निवेशक म्यूचुअल फंड की खरीद, बिक्री और ट्रांजेक्शन आसानी से कर सकते हैं। अब एनपीएस बीएसई स्टार पर एनपीएस में निवेश की भी सुविधा मिलेगी।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स