Searching...
Thursday, April 30, 2026

बिना किसी आरोप पत्र के कर्मचारी का बार-बार तबादला उत्पीड़नः हाईकोर्ट

बिना किसी आरोप पत्र के कर्मचारी का बार-बार तबादला उत्पीड़नः हाईकोर्ट

झांसी के निलंबित बिजलीकर्मी की बहाली के बाद जारी तबादला आदेश रद्द


प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद लंबे समय तक बिना आरोप पत्र के किसी कर्मचारी का बार-बार तबादला करना उत्पीड़न का मामला है। इसे अदालत बर्दाश्त - नहीं कर सकती।

इस टिप्पणी संग न्यायमूर्ति सौरभश्याम शमशेरी की एकल पीठ ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन झांसी के बरुआ सागर में तैनात रहे याची रजनीश कुमार के पश्चिमांचल विद्युत वितरण में निगम - तबादले के आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट ने उन्हें मूल स्थान झांसी में ही तैनाती देने का आदेश दिया है।


यह भी स्पष्ट किया कि तीन हफ्ते के भीतर याची को आरोप पत्र देकर अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू नहीं होती तो माना जाएगा कि विभाग ने उनके खिलाफ लंबित कार्यवाही को बंद कर दिया है। याची के अधिवक्ता प्रणेश कुमार मिश्रा ने दलील दी कि याची को 15 सितंबर 2025 को निलंबित किया गया था, जिसे फरवरी 2026 में बहाल कर दिया गया। विभाग ने अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने या आरोप पत्र देने के बजाय उसे एक सर्कुलर की आड़ में पहले लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया। फिर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में तबादला कर दिया।


कोर्ट ने माना कि यह तबादला प्रशासनिक जरूरत नहीं, बल्कि विभागीय जांच प्रक्रिया अपनाए बिना दी गई एक सजा है। वह भी तब जब हाईकोर्ट के दो स्पष्ट आदेश के बावजूद विभाग ने अब तक जांच शुरू नहीं की है। 

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स