Searching...
Thursday, April 30, 2026

8th Pay Commission Delhi Meeting: आठवें वेतन आयोग और नेशनल काउंसिल (JCM) स्टाफ साइड की पहली बैठक संपन्न, फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम वेतन, फैमिली यूनिट और भत्तों जैसे अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

8th Pay Commission Delhi Meeting: आठवें वेतन आयोग और नेशनल काउंसिल (JCM) स्टाफ साइड की पहली बैठक संपन्न, फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम वेतन, फैमिली यूनिट और भत्तों जैसे अहम मुद्दों पर हुई चर्चा


नई दिल्ली| आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए पहली बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार को पहली बार आठवें वेतन आयोग और नेशनल काउंसिल (JCM) स्टाफ साइड की पहली आधिकारिक बैठक हुई, जो करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस हाई लेवल मीटिंग में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, फिटमेंट फैक्टर, भत्ते और पेंशन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक की सबसे खास बात यह रही कि इसमें आठवें वेतन आयोग की अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई खुद मौजूद रहीं।


कर्मचारी संगठनों की ओर से ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी और JCM (स्टाफ साइड) के नेता शिव गोपाल मिश्रा ने मोर्चा संभाला। बैठक के बाद स्टाफ साइड नेता ने बताया कि बातचीत का माहौल बेहद सकारात्मक रहा और अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई ने कर्मचारियों के मेमोरेंडम में उठाए गए बिंदुओं को काफी गंभीरता से सुना।


किन मुद्दों पर हुई मुख्य चर्चा?
शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि बैठक में JCM द्वारा सौंपे गए मेमोरेंडम के हर पहलू पर बात हुई। चर्चा के केंद्र में मुख्य रूप से ये मुद्दे रहे-

फिटमेंट फैक्टर: कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग फिटमेंट फैक्टर (8th Pay Commission fitment factor) को बढ़ाने की है, जिससे बेसिक सैलरी में बड़ा उछाल आएगा। JCM ने अपने मेमोरेंडम में 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है।

मिनिमम पे यानी न्यूनतम वेतन: महंगाई के दौर में न्यूनतम वेतन (8th Pay Commission minimum salary) के नए ढांचे पर आयोग का रुख जानने की कोशिश की गई। JCM ने न्यूनमत वेतन ₹69000 की मांग रखी है।

फैमिली यूनिट: JCM ने फैमिली यूनिट (8th Pay Commission family unit) को 3 से बढ़ाकर 5 करने की मांग की है। इस मुद्दे को मीटिंग में प्रमुखता से उठाया गया।
एनुअल इंक्रीमेंट: सालाना वेतन वृद्धि के प्रतिशत और उसे लागू करने के तरीके पर सुझाव दिए गए।

नए भत्ते और सुविधाएं: ड्यूटी अलाउंस के साथ-साथ कई नई जरूरी सुविधाओं और भत्तों को शामिल करने पर जोर दिया गया।

3 दिन चलेगा बैठकों का दौर
दिल्ली में शुरू हुआ चर्चाओं का यह दौर 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लगातार तीन दिनों तक चलेगा। आठवें वेतन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, देशभर के अनगिनत कर्मचारी संगठनों और यूनियनों ने इस चर्चा में शामिल होने की इच्छा जताई है। समय की कमी को देखते हुए फिलहाल सभी को इस दौर में मौका मिलना मुश्किल है, लेकिन आयोग ने साफ किया है कि यह सिर्फ शुरुआत है।

देशभर का दौरा करेगा आयोग
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और राहत की बात यह है कि वेतन आयोग केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले महीनों में आयोग की टीम अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेगी। दिल्ली-NCR से बाहर रहने वाले कर्मचारियों और हितधारकों को उनके अपने क्षेत्रों में जाकर अपनी बात रखने और सुझाव देने का पूरा मौका मिलेगा।


संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स