Searching...
Saturday, April 4, 2026

पद जितना ऊंचा, जवाबदेही उतनी ही अधिक, बड़ा अधिकारी अधीनस्थ के समान सजा की मांग नहीं कर सकता : सुप्रीम कोर्ट

पद जितना ऊंचा, जवाबदेही उतनी ही अधिक, बड़ा अधिकारी अधीनस्थ के समान सजा की मांग नहीं कर सकता : सुप्रीम कोर्ट

गबन के आरोप में सहकर्मियों को वेतन कटौती जैसी हल्की सजा मिली थी


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी उच्च पद पर कार्यरत अधिकारी समान अपराध के लिए निचले पद के कर्मचारियों के बराबर सजा की मांग नहीं कर सकता।

शीर्ष अदालत ने कहा कि पद जितना ऊंचा होता है, जिम्मेदारी और जवाबदेही भी उतनी ही अधिक होती है। उसकी सजा का निर्धारण भी पद के हिसाब से बदल सकती है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को दरकिनार करते हुए पंजाब एवं सिंध बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राज कुमार की सेवा से बर्खास्तगी को सही ठहराया है।


 मामले के मुताबिक, वरिष्ठ प्रबंधक ने अपने अधीनस्थ बैंक अधिकारी और एक गनमैन के साथ मिलकर ग्राहकों के पैसे का गवन किया और बैंक रिकॉर्ड में हेरफेर की। जांच में यह आरोप सही पाए गए। इसके बाद बैंक के अनुशासनात्मक अथॉरिटी ने वरिष्ठ प्रबंधक को सेवा से बर्खास्त कर दिया, जबकि सह आरोपियों को वेतन में कमी या अनिवार्य सेवानिवृत्ति जैसी अपेक्षाकृत हल्की सजा दी गई। इसके बाद प्रबंधक ने हाईकोर्ट की शरण ली थी।

हाईकोर्ट ने माना था भेदभाव : हाईकोर्ट ने इस अंतर को अनुच्छेद 14 के तहत भेदभाव मानते हुए वरिष्ठ प्रबंधक की सजा को बर्खास्तगी से बदलकर अनिवार्य सेवानिवृत्ति कर दिया था।


समानता का सिद्धांत हर स्थिति में लागू नहीं होता

सुप्रीम कोर्ट ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि समानता का सिद्धांत हर स्थिति में एक जैसी सजा लागू करने का आदेश नहीं देता। अदालत ने कहा कि वरिष्ठ प्रबंधक का पद केवल औपचारिक नहीं था बल्कि उसमें अधीनस्थ कर्मचारियों की निगरानी और संस्थान की ईमानदारी बनाए रखने की विशेष जिम्मेदारी शामिल थी।

बड़े अधिकारी से अधिक ईमानदारी की अपेक्षा

शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि उच्च पद पर बैठे अधिकारी से अधिक ईमानदारी और जवाबदेही की अपेक्षा की जाती है। इसलिए उसके द्वारा किया गया कदाचार अधिक गंभीर माना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनुशासनात्मक अथॉरिटी द्वारा दी गई सजा को असंगत या मनमानी नहीं कहा जा सकता। इसलिए इसमें न्यायाल का हस्तक्षेप उचित नहीं था। कोर्ट ने बैंक की अपील स्वीकार करते हुए वरिष्ठ प्रबंधक की बर्खास्तगी को बरकरार रखा है।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स