Searching...
Thursday, April 9, 2026

यूपी में जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारी, सात मई से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल, 22 मई से मकान सूचीकरण शुरू

यूपी में जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारी,  सात मई से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल, 22 मई से मकान सूचीकरण शुरू

प्रदेश में 5.5 लाख प्रगणकों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करने के निर्देश, 

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों की बैठक में दिए गए निर्देश


लखनऊः प्रदेश में जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जनगणना में करीब 5.5 लाख प्रगणक और पर्यवेक्षक मैदान में उतरेंगे। इन सभी का सत्यापित और अद्यतन डिजिटल डाटाबेस 10 अप्रैल तक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। फील्ड में तैनाती से पहले सभी को अनिवार्य और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 16 अप्रैल से सात मई के बीच पूरा किया जाएगा। जनगणना से पहले सात मई से स्वगणना के लिए पोर्टल भी खुल जाएगा।




जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारियों को लेकर बुधवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मकान सूचीकरण और गणना कार्य को तय समयसीमा में सटीक और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जाए। विशेष रूप से घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों, झुग्गी बस्तियों और अधिक गतिशील जनसंख्या वाले इलाकों में सटीक गणना कराने पर जोर दिया गया। मकान सूचीकरण और गणना ब्लाकों की सीमाएं स्पष्ट और त्रुटिरहित तय करने पर भी जोर दिया गया। तकनीकी सहायकों की भर्ती जल्द पूरी कर जियो टैगिंग और सीमांकन कार्य को मजबूत करने के लिए कहा गया। 

इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। आम नागरिकों के लिए पहली बार स्व-गणना की सुविधा भी दी जा रही है। प्रदेश में स्व-गणना पोर्टल सात मई से 21 मई तक खुला रहेगा, जिस पर लोग अपने परिवार का विवरण खुद दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने अधिकारियों से अपील की कि इसे जन-जन से जोड़कर एक जन-अभियान बनाया जाए, ताकि सटीक और विश्वसनीय आंकड़े मिल सकें। जनगणना निदेशक शीतल वर्मा ने प्रस्तुति के जरिये पूरी प्रक्रिया और समय-सीमा की जानकारी दी। बताया कि पहले चरण में 22 मई से 20 जून तक मकानों की गणना होगी, जबकि दूसरे चरण में नौ फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या की गणना की जाएगी।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय उच्‍च शिक्षा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्सा प्रतिपूर्ति चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मंहगाई भत्ता मत्‍स्‍य महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स