अब मानव संपदा पोर्टल पर दिखेगी राज्यकर्मियों की हर जांच
लखनऊः प्रदेश सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने और कर्मचारियों की सेवा संबंधी जानकारी को डिजिटल रूप से व्यवस्थित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब राज्यकर्मियों के खिलाफ चल रही जांच, विभागीय कार्रवाई और सतर्कता जांच की पूरी जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर आनलाइन दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज ने मंगलवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
शासनादेश के अनुसार, मानव संपदा पोर्टल के सभी आफिस एडमिन आइडी को अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी अपडेट करनी होगी। विभागीय कार्रवाई से जुड़े मामलों की स्थिति यूजर लागिन विंडो में अपडेट की जाएगी, जो केवल आफिस एडमिन लागिन से ही संभव होगा।
ऑनलाइन होगा कर्मचारियों के खिलाफ जांच, कार्रवाई का ब्योरा, प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश, मानव संपदा पोर्टल पर करना होगा दर्ज
लखनऊ। अब राज्य कर्मियों के खिलाफ चल रही जांच, विभागीय कार्रवाई और सतर्कता जांच संबंधी सूचना मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज ने शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
शासनादेश में कहा गया है कि मानव संपदा पोर्टल के सभी ऑफिस एडमिन आईडी अपने रिपोर्टिंग में कार्यरत सभी कार्मिकों की जानकारी अपडेट करेंगे। जिन कार्मिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई या सतर्कता जांच चल रही है उनके मामलों में संबंधित कॉलम में हां लिखा जाए। साथ ही विभागीय कार्रवाई और सतर्कता जांच की जानकारी ऑनलाइन उसके सर्विस बुक में भी दर्ज करें।
जिस कार्मिक के के खिलाफ कोई जांच नहीं है उसके फार्म के आगे नहीं लिखा जाए। जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने के ि लिए विभागीय अधिकारियों को प्रारूप भी भेजा गया है। आदेश में कहा गया है कि एडमिन विभागीय कार्रवाई से संबंधित स्थिति यूजर लॉगिन विंडो में अपडेट करेंगे। प्रदेश के सभी रिपोर्टिंग कार्यालयों के नोडल ऑफिस एडमिन आईडी के माध्यम से मानव वि संपदा पोर्टल में लॉगिन करेंगे और इसके बाद ऐसे के सभी कार्मिकों की स्थिति को दर्ज करेंगे।
कार्मिकों को 31 मई तक देनी होगी स्व-मूल्यांकन आख्या
लखनऊ। प्रमुख सचिव, कार्मिक एम देवराज की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2025-26 में सभी स्तरों के राज्यकर्मियों की वार्षिक प्रविष्टियां ऑनलाइन लिखे जाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया 30 अप्रैल जेनरेट की जाएगी। समूह क, ख वग के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्व-मूल्यांकन आख्या 31 मई तक पोर्टल पर उपलब्ध करानी होगी। समूह घ के कार्मिकों की वार्षिक प्रविष्टि उनके नियंत्रक प्राधिकारी दर्ज करेंगे।
प्रतिवेदक, समीक्षक और स्वीकर्ता अधिकारी क्रमशः 31 जुलाई, 30 सितंबर और 31 दिसंबर तक अपना-अपना मंतव्य अंकित करेंगे। निर्धारित अवधि तक संबंधित अधिकारियों ने अपने स्तर पर कमेंट नहीं लिखा तो यह ऑटो फॉरवर्ड हो जाएगा।