Searching...
Wednesday, May 13, 2020

सूबे में 15 दिन और बढ़ सकता है लॉकडाउन, और अधिक आर्थिक गतिविधियों की मिल सकती है छूट

सूबे में 15 दिन और बढ़ सकता है लॉकडाउन,  और अधिक आर्थिक गतिविधियों की मिल सकती है छूट। 


लखनऊ। यूपी में 17 मई के बाद लॉकडाउन 15 दिन के लिए और बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री योगी के साथ हुई बैठक में अधिकतर मंत्रियों ने यह  मुख्य सुझाव दिया। साथ ही आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान देने पर जोर दिया गया, ताकि लोगों को अधिकाधिक रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 10 दिन बहुत चुनौतीपूर्ण होंगे। इस लिहाज से खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। 



मुख्यमंत्री ने भी कहा कि महामारी से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाते हुए आर्थिक गतिविधियों पर भी फोकस किया जाएगा। स्थानीय उद्योग पर भी आधिकारिक फोकस किया जाएगा कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री और मंत्रियों की बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली।



 इसमें मंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने के साथ आर्थिक गतिविधियों के लिए अधिक से अधिक अनुमति देने की बात कही। कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ शादी-ब्याह की अनुमति भी देने का सुझाव दिया। 


इस दौरान सीएम ने प्रभारी मंत्रियों से कहा कि वे अपने-अपने जिलों पर लगातार ध्यान दें। बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों पर निगरानी रखें। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करवाने में मदद करें। 


● कैंटेनमेंट जोन तय करने का अधिकार राज्य को मिले। अभी कोरोना का केस मिलने पर आवश्यकता से बैठक अधिक बड़े दायरे को कैंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जा रहा है। इससे कई तरह की दिक्कतें पैदा हो रही हैं । कंटेनमेंट जोन का दायरा सीमित हो। 

● पहले से निर्धारित शादी | ब्याह के लिए अनुमति देने पर भी जोर दिया गया। कहा कि यह अनुमति जिला प्रशासन के माध्यम से आसानी से | मिलनी चाहिए।" 

● छोटे दुकानदार परेशान है, दुकानें खुलें। रिटेल दुकानें खुलें। पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा | बढ़ाई जाए। 


● रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के संबंध में | निर्णय लेने का अधिकार राज्य सरकार का हो। 


● उद्योगों से जुड़ा टेक्निकल स्टाफ दिल्ली से आता है। इसके अभाव में उद्योगों का संचालन नहीं हो उद्योगों पाएगा।

●  दूध बिक्री की समस्या है। दूध की डिमांड नहीं है। कहां बेचें।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्‍च शिक्षा उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मत्‍स्‍य मंहगाई भत्ता महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स